फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोरी इनका शौक! वजह और किस्से जान कर दंग रह जाएंगे

Mon, 02 Apr 2018 10:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
kanpur police caught a bikers gang
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर नौबस्ता में पुलिस ने वसंत विहार से बाइकर्स गैंग के तीन लुटेरों को धर दबोचा। पुलिस ने तीन चेन, पांच मोबाइल, दो अपाचे बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। चोरी करने की यह चोर कुछ ऐसी वजह बता रहै हैं।


 
kanpur police caught a bikers gang
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने नौबस्ता थाने में प्रेसवार्ता करके बताया कि पकड़े गए चमनगंज निवासी शिवम गुप्ता, कर्नजगंज के फूलमती चौराहा निवासी अंबर साहू उर्फ रानू, सीसामऊ के ताकिया पार्क निवासी हरिओम उर्फ बउवा शातिर लुटेरे हैं। इनके खिलाफ चकेरी, बाबूपुरवा, किदवईनगर, फजलगंज, नजीराबाद, बर्रा और नौबस्ता में लूट और डकैती की योजना बनाने समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

 
kanpur police caught a bikers gang
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शिवम और अंबर पर बाबूपुरवा थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनके अलावा गैंग में विनय, रेसू, सचिन, अजय उर्फ लकी, गोविंद जरैला उर्फ जरैला ठाकुर और जेल में बंद रिजवान लंगड़ा शामिल हैं। रिजवान की जमानत के लिए ही वह बीते एक माह से शहरभर में घूम-घूमकर घटनाआें को अंजाम दे रहे थे। एसपी साउथ ने बताया कि तीनों के खिलाफ लूट और माल बरामदगी की धाराओं में कार्रवाई की गई है। इसके अलावा गिरोह के अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम को लगाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur police caught a bikers gang
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आस-पास के जिलों में की वारदात 
तीनों लुटेरों ने शहर के अलावा उन्नाव, कानपुर देहात, जालौन, औरैया समेत आसपास के जिलों में भी वारदात करने की बात कबूली है। तीनों को रिमांड पर लेने के बाद अन्य घटनाआें के खुलासे और माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed