कानपुर शहर में दाैड़ रहे 65 हजार ई-रिक्शा व ई-ऑटाे के लिए 10 फरवरी से नई व्यवस्था लागू की जा रही है। अब ई-रिक्शा और ई-ऑटो मालिक नजदीकी इलाके यानी गृह जोन में ही चला सकेंगे। इसके लिए जिले को थानास्तर पर सात जोन में बांटा जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत ई-रिक्शा और ई-ऑटो को पांच आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद रंगीन क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे।
Kanpur: ई-रिक्शा के लिए नो एंट्री वाला नियम, 10 फरवरी से सात जोन में बंटेगा शहर; रंगीन QR कोड तय करेगा इलाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:53 AM IST
सार
Kanpur News: कानपुर में जाम खत्म करने के लिए 10 फरवरी से ई-रिक्शा और ई-ऑटो को थाना स्तर पर सात अलग-अलग जोन में बांटा जाएगा। वाहन मालिकों को पांच दस्तावेजों के आधार पर निशुल्क रंगीन क्यूआर कोड लेना होगा, जिसके बिना संचालन करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन