{"_id":"682ef27ed718a41d4000643d","slug":"kanpur-murder-woman-kills-husband-for-lover-nephew-deleted-50-instagram-reels-to-hide-evidence-2025-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी भतीजे के लिए पति का कत्ल: रील्स बनाने की शौकीन है कातिल रीना... फोन की बात छिपाने के लिए किया था ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी भतीजे के लिए पति का कत्ल: रील्स बनाने की शौकीन है कातिल रीना... फोन की बात छिपाने के लिए किया था ये काम
Thu, 22 May 2025 03:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 May 2025 03:31 PM IST
सार
Kanpur Crime News: कानपुर के धीरेंद्र पासी की हत्या करने वाली पत्नी रीना रील बनाने की शौकीन है। इंस्टाग्राम में ऑफिशियल रीना 90 नाम से उसकी आईडी है।
विज्ञापन
Kanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के भीतरगांव के लक्ष्मणखेड़ा गांव में धीरेंद्र पासी की हत्यारोपी पत्नी रीना और उसका प्रेमी भतीजा जेल में हैं। दोनों ने पुलिस से बचने के लिए बेहद शातिर तरीके से चाल चली, लेकिन पुलिस के आगे सभी चाल फेल हो गईं। प्रेमी की चाहत में पति की बर्बरता से हत्या कराने वाली शातिर पत्नी रीना ने घर के अंदर वाले बाथरूम के पाइप को प्लेट हटाकर कपड़े ठूंस कर बंद कर दिया था। मंगलवार सुबह बाथरूम में पानी भरने से बंद पड़ी नाली को साफ किया गया तो घर के बाहर नाली में पानी के साथ खून भी बहता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाली और घर के अंदर बाथरूम का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने बाथरूम में पानी न डालने की हिदायत दी है।
Kanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
रील्स बनाने की शौकीन रीना
प्रेमी भतीजे संग मिलकर पति की हत्या करने की आरोपी रीना रील बनाने की शौकीन है। इंस्टाग्राम में ऑफिशियल रीना 90 नाम से उसकी आईडी है। उसने "तुम्हे बिना याद किए नहीं सोते हम तू बूंद का प्यासा था...समंदर दिया हमने'',जैसे डायलॉग पर रील बनाई है। पुलिस पूछताछ में रीना ने मोबाइल न होने की बात कह गुमराह किया था। मोबाइल की बात छिपाने के लिए अक्तूबर 2024 के बाद आईडी से 50 रील्स डिलीट किए हैं ताकि किसी को पता न चले कि उसके पास मोबाइल है।

आरोपी पत्नी
- फोटो : संवाद
यह था मामला
कानपुर के भीतरगांव के साढ़ के लक्ष्मणखेड़ा गांव में 11 मई को घर के पीछे चारपाई पर धीरेंद्र पासी की लाश मिली थी। शव खून से लथपथ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दो लोगों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। मामले की पुलिस और फॉरेंसिक जांच जारी रही।

धीरेंद्र की फाइल फोटो, आरोपी पत्नी
- फोटो : संवाद
प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
जांच में चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी। धीरेंद्र की पत्नी रीना ने प्रेमी भतीजे सतीश (सगे जेठ के लड़के) के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पति को दोनों के अफेयर की जानकारी हो गई थी। इस पर वह घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाह रहा था। इसी डर के चलते पत्नी ने पति को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई। उसके बेसुध होने के बाद प्रेमी को घर बुलाया और आधी रात को लकड़ी के गुटके से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। साढ़ पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी
- फोटो : संवाद
एक-एक दिन में 60 से 100 कॉल
एडीसीपी महेश कुमार ने बताया घटना के दिन ही हत्यारे के घर के करीबी होने की आशंका थी। धीरेंद्र की पत्नी रीना की कॉल डिटेल से चौंकाने वाले राज निकलकर सामने आए। रानी और उसके प्रेमी सतीश के बीच एक-एक दिन में 60 से 100 कॉल होने की डिटेल पुलिस को मिली। पूछताछ में दोनों के प्रेम संबंधों का खुलासा हो गया। पूछताछ में पता चला कि सतीश ने अपनी आईडी से दो सिम खरीदे। एक रीना को दिया और एक अपने पास रखा। घटना की रात दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे।