फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: मार्च में धूप अप्रैल जैसी, पारा 32 पार, आखिरी हफ्ते तक 40 तक जा सकता तापमान

Mon, 10 Mar 2025 11:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Mar 2025 11:22 AM IST
सार

Weather Update: मार्च में अप्रैल जैसी धूप है। पारा 32 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग की मानें तो आखिरी हफ्ते तक पारा 40 तक जा सकता है।

विज्ञापन
Weather Update: Sunshine like April in March, temperature crosses 32
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर इस बार हुई भारी बर्फबारी के बावजूद यूपी के मैदानी क्षेत्रों में मार्च महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। रविवार को दिन का पारा 32 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य तापमान 25 डिग्री से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले वर्ष नौ मार्च को अधिकतम तापमान 26 डिग्री था। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।


मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मार्च महीने के आखिर तक दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिछले वर्ष 31 मार्च को तापमान 37 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था। मार्च 2024 के आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 डिग्री या इससे ऊपर पारा 20 मार्च के बाद से बढ़ना शुरू हुआ था। इस बार मार्च के पहले सप्ताह से ही तेज धूप और गर्मी का असर दिखने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार मार्च से लेकर मई के बीच जमकर गर्मी पड़ सकती है।
Weather Update: Sunshine like April in March, temperature crosses 32
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार सर्दियों के सीजन में बारिश की मात्रा 80 प्रतिशत कम रही। इससे हवा की नमी गायब है। इसके अलावा बार-बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पहाड़ों से आने वाली नम हवाएं भी कम चलीं। इससे मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है। सुबह 10 बजे ही दोपहर के 12 बजे की धूप लोगों ने महसूस की। घरों और कार्यालयों में एसी भी चलने लगे हैं।

 
Weather Update: Sunshine like April in March, temperature crosses 32
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। हवा में अधिकतम नमी 84 व न्यूनतम 29 प्रतिशत रही।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार जल्दी और अधिक गर्मी पड़ेगी। इसका असर दिखने लगा है। मार्च के आखिरी सप्ताह में पारा 40 डिग्री या इससे ऊपर जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update: Sunshine like April in March, temperature crosses 32
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मार्च 2025 में ऐसा रहा तापमान
1 - 28 डिग्री
2- 29.4 डिग्री
3- 29 डिग्री
4 - 29.4 डिग्री
5 - 24.4 डिग्री
6- 26.8 डिग्री
7- 29.4 डिग्री
8- 30.2 डिग्री
विज्ञापन
Weather Update: Sunshine like April in March, temperature crosses 32
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मार्च 2024 में ऐसा रहा था पारा
1 - 29 डिग्री
2- 23.6 डिग्री
3- 23.2 डिग्री
4 - 25.2 डिग्री
5 - 24 डिग्री
6- 24 डिग्री
7- 25.2 डिग्री
8- 27.4 डिग्री
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed