फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'जानवरों की तरह बेटी को पीटता था दामाद...कत्ल कर टांग दी लाश', घटना से पहले पति ने पूजा को क्रूरता से पीटा

Sun, 24 Aug 2025 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Aug 2025 10:37 AM IST
सार

कानपुर में महिला का शव घर में संदिग्ध हालत में लटकता मिला है। ससुर ने दामाद पर पीटकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। एडीसीपी के आश्वासन पर चार घंटे बाद परिजनों ने शव उठाया गया।

विज्ञापन
Kanpur Murder Son-in-law beat daughter like an animal murdered her and hung her body father made allegations
Kanpur Murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चार घंटे तक हंगामा किया। पिता ने परिजनों संग अशोक वाटिका चौराहा केशवपुरम में सड़क पर बेटी के शव को रखकर शनिवार को हंगामा किया। चार घंटे बाद कार्रवाई के आश्वासन पर शव उठाया गया। पिता का आरोप है कि दामाद जानवरों की तरह बेटी को पीटता था। उसने हत्या कर शव को टांग दिया। 

 
Kanpur Murder Son-in-law beat daughter like an animal murdered her and hung her body father made allegations
पति हिमांशु के साथ पूजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डेढ़ साल पहले हुई थी हिमांशु से शादी
जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर के बारासिरोही में शुक्रवार को पूजा तिवारी (22) का संदिग्ध हालात में घर में शव लटकता मिला था। उसकी डेढ़ साल पहले हिमांशु से शादी हुई थी। उनके छह माह का एक बेटा भी है। 
Kanpur Murder Son-in-law beat daughter like an animal murdered her and hung her body father made allegations
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दहेज के लिए प्रताड़ित करता था दामाद
केशवपुरम स्थित मायके से पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद अशोक वाटिका चौराहा केशवपुरम में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। स्वरूपनगर थाने में होमगार्ड पिता रामप्रसाद तिवारी ने आरोप लगाया कि दामाद हिमांशु पांडेय उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder Son-in-law beat daughter like an animal murdered her and hung her body father made allegations
पूजा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी ने सुबह वीडियो कॉल कर बताई आपबीती
उन्होंने कहा कि मेरी बेटी से रोजाना मारपीट करता था। घटना वाले दिन बेटी ने सुबह वीडियो कॉल कर आपबीती बताई थी। इसके बाद हिमांशु ने फिर पीटा था। आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

 
विज्ञापन
Kanpur Murder Son-in-law beat daughter like an animal murdered her and hung her body father made allegations
पूजा की मौत के बाद रोते बिलखते पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
काफी देर तक हंगामा चलने के बाद रावतपुर, कल्याणपुर, अरमापुर थाने की पुलिस के साथ एसीपी कल्याणपुर पहुंचे और परिजनों को समझने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने बगैर गिरफ्तारी के शव उठाने से इन्कार कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed