कानपुर में पुलिस ने आरजू और अमनदीप के मोबाइल फोन और लैपटॉप जांच के लिए जब्त कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार दंपती के मोबाइल फोन की सीडीआर खंगाली जाएगी। ससुरालवालों से अभी तक की पूछताछ में पुलिस को पता चला कि घटना शुक्रवार सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच की थी।
2 of 6
पति के साथ आरजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घटना के वक्त आरजू पति अमनदीप के साथ अपने कमरे में थी। बंद कमरे के अंदर क्या हुआ किसी को नहीं पता। अमन के शोर मचाने पर घर में मौजूद सास पिंकी और ननद आरजू को घटना का पता चला, जबकि ससुर आरसी गुप्ता अपनी ड्यूटी पर पहले ही निकल चुके थे।
3 of 6
पति के साथ आरजू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सास और ननद आरजू के कमरे में पहुंचे तो अमनदीप ने उन्हें बताया कि आरजू बाथरूम में फिसल गई थी। अमनदीप ने पुलिस को बताया कि वह बेड पर लेटा हुआ था और आरजू सुबह अपनी मां से फोन पर बात करने के बाद बाथरूम में चली गई।
4 of 6
कानपुर में इंजीनियर बहू की हत्या: मृतका आरजू
- फोटो : amar ujala
कमरे का मेन गेट बंद था इसलिए उसने बाथरूम के गेट को सटा लिया था। करीब पौन घंटे बाद भी आरजू के बाथरूम से बाहर न निकलने पर किसी तरह गेट खोला तो आरजू औंधे मुंह बाथरूम में पड़ी हुई थी।
5 of 6
इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका)
- फोटो : amar ujala
पुलिस को शक है कि हो सकता है आरजू या अमनदीप किसी से फोन पर बात करते हों, जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और तैश में आकर अमनदीप ने आरजू की हत्या कर दी हो। इस कयास की पुष्टि के लिए पुलिस ने आरजू का आईफोन, लैपटॉप व अमनदीप का स्मार्टफोन कब्जे में लेकर उनके नंबरों की सीडीआर खंगालने की बात कही।