Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: छिपे अतुल को मुंह बांधकर पीटा, चीखने पर मरोड़ी गर्दन; कमरे में पत्नी संग मिले प्रेमी का पति ने किया कत्ल

Mon, 02 Nov 2026 01:39 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 02 Nov 2026 01:39 PM IST
सार

कानपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी प्रेमिका के साथ उसके कमरे में था। प्रेमी को महिला के पति, देवर और ससुर ने पीटकर मार डाला। आरोपियों ने प्रेमी को मुंह बांधकर करीब एक घंटे तक लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सास और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीनों फरार हैं।

विज्ञापन
Kanpur Murder: Man Beaten to Death After Being Caught with Married Woman at Her Home
Kanpur Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। साढ़ थाना इलाके के गंभीरपुर गांव में शनिवार आधी रात महिला के बुलाने पर उसके घर पहुंचे प्रेमी को पति, देवर व ससुर ने मुंह बांधकर करीब एक घंटे तक लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। 


रात भर लहूलुहान प्रेमी आंगन में पड़ा रहा। सुबह जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। प्रेमी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास-बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सास और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं।

गंभीरपुर गांव निवासी अतुल उर्फ गोपाल तिवारी (28) पेट्रोल पंप पर काम करने के साथ ऑटो भी चलाता था। शनिवार रात करीब 12:30 बजे बगल के मोहल्ले में रहने वाली विकास अवस्थी की पत्नी सुमन ने उसे फोन करके घर बुलाया। 
Trending Videos
Kanpur Murder: Man Beaten to Death After Being Caught with Married Woman at Her Home
प्रेमी अतुल की हत्या के बाद परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के कमरे में पहुंचने पर खटपट की आवाज सुनकर जागे पति विकास ने दरवाजा खुलवाया। अंदर अतुल को देखकर पिता कालिका उर्फ कल्लू और भाई मोहित के साथ मिलकर अतुल का मुंह बांधकर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

 
Kanpur Murder: Man Beaten to Death After Being Caught with Married Woman at Her Home
अतुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के बेहोश होने के बाद रविवार तड़के कालिका उर्फ कल्लू उसके घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता विजय प्रकाश उर्फ पप्पू तिवारी और मां शीला मौके पर पहुंची तो अतुल आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। ऑटो से अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। अतुल की मां का आरोप है कि अर्धबेहोशी की हालत में अतुल ने बताया कि सुमन ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद कल्लू, विकास व मोहित ने उसे जमकर पीटा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder: Man Beaten to Death After Being Caught with Married Woman at Her Home
इसी घर में हुई थी हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। मृतक के पिता विजय प्रकाश की तहरीर पर आरोपी कल्लू अवस्थी, उसके दोनों लड़के विकास व मोहित, पत्नी बबली और बहू सुमन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Kanpur Murder: Man Beaten to Death After Being Caught with Married Woman at Her Home
अतुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले 13 गंभीर चोटों के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अतुल उर्फ गोपाल तिवारी के शरीर पर 13 गंभीर चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। उसे भारी वस्तु से बेरहमी से पीटा गया था। पिटाई से उसकी एक अंगुली भी टूट गई थी। सूत्रों के मुताबिक दाएं कंधे, पीठ, गर्दन, बाएं हाथ और पैर, अंगुलियों, कमर, जांघ और छाती पर गंभीर चोटें मिली हैं। शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी सूजन और खून के थक्के भी पाए गए हैं। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed