उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। साढ़ थाना इलाके के गंभीरपुर गांव में शनिवार आधी रात महिला के बुलाने पर उसके घर पहुंचे प्रेमी को पति, देवर व ससुर ने मुंह बांधकर करीब एक घंटे तक लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।
रात भर लहूलुहान प्रेमी आंगन में पड़ा रहा। सुबह जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। प्रेमी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास-बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सास और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं।
गंभीरपुर गांव निवासी अतुल उर्फ गोपाल तिवारी (28) पेट्रोल पंप पर काम करने के साथ ऑटो भी चलाता था। शनिवार रात करीब 12:30 बजे बगल के मोहल्ले में रहने वाली विकास अवस्थी की पत्नी सुमन ने उसे फोन करके घर बुलाया।
2 of 11
प्रेमी अतुल की हत्या के बाद परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के कमरे में पहुंचने पर खटपट की आवाज सुनकर जागे पति विकास ने दरवाजा खुलवाया। अंदर अतुल को देखकर पिता कालिका उर्फ कल्लू और भाई मोहित के साथ मिलकर अतुल का मुंह बांधकर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
3 of 11
अतुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अतुल के बेहोश होने के बाद रविवार तड़के कालिका उर्फ कल्लू उसके घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता विजय प्रकाश उर्फ पप्पू तिवारी और मां शीला मौके पर पहुंची तो अतुल आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। ऑटो से अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। अतुल की मां का आरोप है कि अर्धबेहोशी की हालत में अतुल ने बताया कि सुमन ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद कल्लू, विकास व मोहित ने उसे जमकर पीटा।
4 of 11
इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। मृतक के पिता विजय प्रकाश की तहरीर पर आरोपी कल्लू अवस्थी, उसके दोनों लड़के विकास व मोहित, पत्नी बबली और बहू सुमन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
5 of 11
अतुल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले 13 गंभीर चोटों के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अतुल उर्फ गोपाल तिवारी के शरीर पर 13 गंभीर चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। उसे भारी वस्तु से बेरहमी से पीटा गया था। पिटाई से उसकी एक अंगुली भी टूट गई थी। सूत्रों के मुताबिक दाएं कंधे, पीठ, गर्दन, बाएं हाथ और पैर, अंगुलियों, कमर, जांघ और छाती पर गंभीर चोटें मिली हैं। शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी सूजन और खून के थक्के भी पाए गए हैं। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।