कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा में आपसी सहमति से प्रेमी संग रह रही महिला की प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या के बाद शव तख्त के नीचे छिपा दिया। वारदात के बाद घर पर बाहर से ताला डालकर भाग निकला। शनिवार की सुबह घर से दुर्गंध आने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने ताला तोड़कर घर की तलाशी ली, तो तख्त के नीचे चादर से छिपाया गया महिला का अर्द्धनग्न शव मिला।
UP: रोहित नहीं वाहिद निकला प्रेमी…आधार कार्ड से खुलासा, नहीं थे बच्चे और रोज होता था झगड़ा, ये है आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 02 Nov 2025 06:26 AM IST
सार
Kanpur Murder News: कानपुर हत्याकांड के आरोपी युवक की पहचान पर संदेह पैदा हो गया है, क्योंकि पड़ोसियों द्वारा रोहित या दिलीप कहे जाने वाले शख्स के कमरे से वाहिद नाम का आधार कार्ड मिला है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि युवक का असली नाम छिपाना ही झगड़े और हत्या की जड़ तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन