फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Murder Case: हुक्का को लेकर गोविंद से नाराज था आकाश, तीन महीने खुन्नस रखी, फिर उतार दिया मौत के घाट

Thu, 07 Jul 2022 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Jul 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
kanpur murder KESCO employee son Govind Murder Case Six friends accused of killing Govind were sent to jail
Govind Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गोविंद वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर उसके छह दोस्तों को जेल भेज दिया। तीन माह पहले घर आए दोस्त से हुई मामूली झड़प हत्या जैसी वारदात तक पहुंच गई। पुलिस ने लूटी गई बलेनो कार, 50 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की है। लूटे गए जेवरात बरामद नहीं हो सके। ख्योरा नवाबगंज निवासी केस्को कर्मी रमेश वर्मा का बेटा गोविंद (25) एक जुलाई की शाम को घर से निकला था। रात सवा दस बजे उसकी आखिरी बार अपनी बहन निशा से बातचीत हुई थी। उसके बाद वह लापता हो गया था। दूसरे दिन उसका शव अकबरपुर में हाईवे किनारे पड़ा मिला था। तीन जुलाई को शव की पहचान हुई थी। गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर एक के बाद एक छह संदिग्धों को उठाया गया। यह सभी गोविंद के परिचित थे।
kanpur murder KESCO employee son Govind Murder Case Six friends accused of killing Govind were sent to jail
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हत्याकांड का राजफाश करने वाली पुलिस टीम को पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार रुपये का इनाम दिया है। 
kanpur murder KESCO employee son Govind Murder Case Six friends accused of killing Govind were sent to jail
गोविंद हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
इसलिए रखी खुन्नस फिर मार दिया
सीपी के मुताबिक दीपक नाम का युवक गोविंद का दोस्त है। वह तीन महीने पहले अपने परिचित आकाश उर्फ मोनू के साथ गोविंद के घर गया था। इस दौरान उसने पीने के लिए हुक्का मांगा था। गोविंद ने बोला था कि हुक्का पीना हो तो बार रेस्टोरेंट में जाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur murder KESCO employee son Govind Murder Case Six friends accused of killing Govind were sent to jail
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस बात पर आकाश भड़क गया था। तब गोविंद ने उसको वहां से गालियां देकर भगा दिया था। इसी बात पर आकाश ने उससे खुन्नस रख ली थी। एक जुलाई की शाम जब मकड़ीखेड़ा में उसने गोविंद को अकेला देखा तो उसने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर उसको अगवा कर लिया। लूटा फिर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
kanpur murder KESCO employee son Govind Murder Case Six friends accused of killing Govind were sent to jail
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस तरह हुआ वारदात का खुलासा
पुलिस के पास करीब एक दर्जन कैमरों के फुटेज थे, जिसके जरिये पुलिस ने उनके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। उन्नाव के एटीएम के बाहर खड़ी कार के पास आरोपी आदित्य खड़ा दिखा था। उसका स्पष्ट फुटेज था। इससे उसकी पहचान हुई। वहीं जब पुलिस ने मकड़ीखेड़ा व उन्नाव सिविल लाइंस स्थित मोबाइल टावर का डाटा डंप कराया तो एक समय पर छह मोबाइल एक्टिव मिले। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed