फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुर का कत्ल: पहले यहां मारने की थी प्लानिंग, बहू ने इसलिए बदला प्लान; कहीं दंपती ने ही तो न आयोजित की पार्टी

Wed, 09 Sep 2026 12:31 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 09 Sep 2026 12:31 PM IST
सार

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत की हत्या में बहू शालू के साथ बेटे सुब्रत का भी हाथ होने की संभावना है। पुलिस उसके खिलाफ साक्ष्य खंगाल रही है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि सुब्रत और शालू हत्यारोपी विशाल गौतम उर्फ शुभम के संपर्क में थे। यही कारण है कि दोनों हत्यारोपी के साथ शॉपिंग कर रहे थे। साक्ष्य मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
kanpur murder initial plan to kill him in road accident plan changed due to heavy traffic and fear of caught
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस अब बेटे सुब्रत की संलिप्तता की गहन जांच कर रही है। हत्या की मुख्य आरोपी बहू शालू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने कथित तौर पर छह लाख रुपये की सुपारी देकर यह वारदात करवाई थी। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, सुब्रत और शालू दोनों ही हत्यारोपी विशाल गौतम उर्फ शुभम के संपर्क में थे, जिसके चलते दोनों के खिलाफ साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।


बेटे की भूमिका पर पुलिस की जांच
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जब हत्या के आरोप में दो आरोपियों विशाल गौतम और राजकिशोर कुमार को गिरफ्तार किया गया था, तब उन्होंने सीधे तौर पर शालू का नाम लिया था, लेकिन बेटे सुब्रत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, सुब्रत और शालू की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच करने पर पता चला कि दोनों ही आरोपी से बातचीत कर रहे थे। इस आधार पर पुलिस की टीमें सुब्रत की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं और साक्ष्य मिलने पर उसकी गिरफ्तारी की जा सकती है।
kanpur murder initial plan to kill him in road accident plan changed due to heavy traffic and fear of caught
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहू शालू के खिलाफ मुख्य साक्ष्य
पुलिस के अनुसार, बहू शालू को गिरफ्तार करने के पीछे दो प्रमुख साक्ष्य हैं। पहला, हत्यारोपी का कबूलनामा जिसमें उसने शालू के कहने पर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दूसरा, रतन ऑर्बिट के गार्ड का बयान कि शालू ने विशाल की एंट्री न करने को कहा था। इसके अलावा, सीडीआर रिपोर्ट भी एक बड़ा साक्ष्य है। वहीं, सुब्रत के खिलाफ अभी तक गार्ड या हत्यारोपी द्वारा कोई प्रत्यक्ष बयान सामने नहीं आया है।

 
kanpur murder initial plan to kill him in road accident plan changed due to heavy traffic and fear of caught
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले सड़क हादसे में मारने की थी प्लानिंग
डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपियों से यह भी सामने आया है कि पहले दवा कारोबारी को सड़क हादसे में मारने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, व्यस्त ट्रैफिक और पकड़े जाने के डर से तकिया से मुंह दाब कर हत्या की योजना बनाई गई। जब विनीत मिनोचा कमरे को लॉक करने लगे, तब आरोपियों ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur murder initial plan to kill him in road accident plan changed due to heavy traffic and fear of caught
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा बेटा व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहीं बेटे-बहू ने ही तो नहीं आयोजित की पार्टी
विनीत की हत्या के समय सुब्रत और शालू तिलकनगर स्थित कॉस्मोजिन लाउंज में आयोजित किटी पार्टी में थे। आशंका यह भी है कि कहीं बहू-बेटे ने ही तो पार्टी आयोजित नहीं की है। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि हत्या की साजिश कई दिनों से रची जा रही थी। ऐसे में पार्टी की जांच भी की जा रही है। मंगलवार को पुलिस टीम लाउंज पहुंची, जहां पर मैनेजर से पूछताछ की। उसने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग नहीं होती है। सिर्फ लाइव कैमरे चलते हैं। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। उससे तय होगा कि शालू और सुब्रत कितने बजे निकले और कितने बजे आए।
 
विज्ञापन
kanpur murder initial plan to kill him in road accident plan changed due to heavy traffic and fear of caught
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रतन ऑर्बिट में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
घटना के बाद रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गार्डों की संख्या बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति की एंट्री की जा रही है। पुलिस की एक टीम भी परिसर का मुआयना करने पहुंची है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed