फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: हाथ-पैर की हड्डियां तोड़ीं, गुप्तांग पर भी घाव, बर्बरता देख कांप गए डॉक्टर; कानपुर में दरिंदगी की हदें पार

Sat, 08 Mar 2025 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Mar 2025 09:16 AM IST
सार

कानपुर के अरौल थाना इलाके में में प्रॉपर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे की हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। आरोपियों ने सरिया और पेचकस से पूरा शरीर गोद डाला। किशोर के गुप्तांग पर भी घाव मिले हैं। मेडिकल करने वाले डॉक्टर भी देखकर बोले कि ऐसी बर्बरता पहले कभी नहीं देखी।

विज्ञापन
Kanpur Murder Case Bones of hands and legs broken wounds on private parts too doctors shocked to see barbarity
Kanpur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। कानपुर के अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक 13 साल के दोस्त को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए। वहां बंधक बनाकर कुकर्म किया। दरिंदों ने विरोध करने पर किशोर का रस्सी से गला कस दिया। इसके बाद उसके सिर पर सरिये से वार कर खोपड़ी खोल डाली। पूरा शरीर पेचकस से गोदकर मार डाला। उसके शरीर पर चोट के 90 निशान मिले हैं। 


पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ। दरिंदों ने हाथ पैर तोड़ने के साथ गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई। हत्या के बाद शव को हाईवे के पास 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस से बचने के लिए घटना को अपहरण का रूप देने की साजिश रची। 
Kanpur Murder Case Bones of hands and legs broken wounds on private parts too doctors shocked to see barbarity
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके तहत किशोर के मोबाइल से उसके पिता को 10 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला खुल गया। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से घटना को अंजाम देने वाले किशोर के दोस्त और इसी गांव के निवासी अजहर उर्फ अज्जू और नजर अली उर्फ हुसैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
Kanpur Murder Case Bones of hands and legs broken wounds on private parts too doctors shocked to see barbarity
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शरीर पर चोट के 90 निशान मिले
अरौल थानाक्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म के बाद हत्या करने वाले दरिंद ने बबर्रता की सारी हदें पार कर दी थी। किशोर के शरीर पर 18 गहरी चोट के अलावा छोटे-बड़े कुल 90 घाव मिले हैं। शुक्रवार को उर्सला के डॉ आरएन यादव व डॉ अनुपम सचान के पैनल ने किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder Case Bones of hands and legs broken wounds on private parts too doctors shocked to see barbarity
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हाथ और पैर की हड्डियां तक तोड़ दीं
सूत्रों के अनुसार, दरिंदों ने रस्सी से हाथ-पांव बांधकर किशोर के साथ कुकर्म किया। फिर रस्सी से ही उसका गला कस कर मार डाला। सरिया से उसके पूरे शरीर पर कई वार किए। सिर से लेकर हाथ और पैर की हड्डियां तक तोड़ दीं। इतना ही नहीं, उसके गुप्तांग पर भी लाते मारी और रॉड से वार किए। इसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं हुए। 

 
विज्ञापन
Kanpur Murder Case Bones of hands and legs broken wounds on private parts too doctors shocked to see barbarity
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala
पेचकस से किशोर के पूरे शरीर को गोद डाला
फिर बाइक से पेचकस निकालकर लाए और किशोर के पूरे शरीर को गोद डाला। शव की हालत देखकर पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि ऐसी बर्बरता उन्होंने कभी नहीं देखी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अभिरक्षा में शव को गांव ले जाया गया, शव को मृतक के पिता ने अपने खेतों के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खा किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में धाराएं बढ़ाने के साथ ही तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed