फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुकर्म के बाद नृशंस हत्या: सरिया-पेचकस से गोदा शरीर…चोट के 90 निशान मिले, पोस्टमॉर्टम में सामने आई दरिंदगी

Sat, 08 Mar 2025 06:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Mar 2025 06:23 AM IST
सार

Kanpur News: डॉक्टरों की मानें, तो दरिंदों से बचने के लिए किशोर ने काफी प्रयास किया। उसके हाथ व पैर में बंधी रस्सी की शरीर पर रगड़ के निशान से साफ है कि उसने छूटने और बचने का प्रयास किया। हालांकि वह इसमें नाकाम रहा।

विज्ञापन
Brutal murder after misdeed in Kanpur Body chopped with iron rod and screwdriver 90 injury marks found
कुकर्म पीड़ित किशोर का जनाजा और आरोपी हुसैनी - फोटो : amar ujala

कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म के बाद हत्या करने वाले दरिंदों ने बबर्रता की सारी हदें पार कर दी थीं। किशोर के शरीर पर में 18 गहरी चोटों के अलावा छोटे-बड़े कुल 90 घाव मिले हैं, जो बर्बरता को बयां कर रहे हैं।

शुक्रवार को उर्सला के डॉ. आरएन यादव व डॉ अनुपम सचान के पैनल ने किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम किया। सूत्रों के अनुसार दरिंदों ने रस्सी से हाथ-पांव बांधकर किशोर के साथ कुकर्म किया। फिर रस्सी से ही उसका गला कस कर मार डाला।

Brutal murder after misdeed in Kanpur Body chopped with iron rod and screwdriver 90 injury marks found
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

पेचकस से किशोर के पूरे शरीर को गोद डाला
सरिया से उसके पूरे शरीर पर कई वार कर सर से लेकर हाथ व पैर की हड्डियां तक तोड़ दी। इतना ही नहीं, उसके गुप्तांग पर भी लाते मारी व रॉड से वार किए।इसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं हुए। फिर बाइक से पेचकस निकालकर लाए और किशोर के पूरे शरीर को गोद डाला।

Brutal murder after misdeed in Kanpur Body chopped with iron rod and screwdriver 90 injury marks found
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

खेतों के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक
शव की हालत देखकर पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि ऐसी बर्बरता उन्होंने कभी नहीं देखी। पीएम के बाद पुलिस अभिरक्षा में शव को गांव ले जाया गया, जहां रस्म अदायगी के बाद शव का मृतक के पिता ने अपने खेतों के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खा किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में धाराएं बढ़ाने के साथ ही तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutal murder after misdeed in Kanpur Body chopped with iron rod and screwdriver 90 injury marks found
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

दरिंदों से बचने की कोशिश हुई बेकार
डॉक्टरों की मानें, तो दरिंदों से बचने के लिए किशोर ने काफी प्रयास किया। उसके हाथ व पैर में बंधी रस्सी की शरीर पर रगड़ के निशान से साफ है कि उसने छूटने और बचने का प्रयास किया। हालांकि वह इसमें नाकाम रहा। मौत से पहले उसने पैंट में बाथरूम भी कर दिया था।

विज्ञापन
Brutal murder after misdeed in Kanpur Body chopped with iron rod and screwdriver 90 injury marks found
किशोर की अपहरण के बाद हत्या - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
बिल्हौर में अरौल थानाक्षेत्र के एक गांव के ही रहने वाले दो युवक 13 साल के किशोर को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर में ले गए थे। वहां उसे बंधक बनाकर कुकर्म  किया। विरोध करने पर पहले किशोर का गला कसा, फिर सरिया से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed