कानपुर रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। मोदी की निगाहें अपनी ओर आकर्षित करने लिए अलग-अलग रूपों में उनके चाहने वाले नजर आये।
हर शख्स मोदी रंग में रंगा
2 of 7
मोदी के प्रशंसक
- फोटो : अमर उजाला
मोदी के प्रशंसकों का उत्साह सोमवार को रैली स्थल पर देखने लायक था। रैली पहुंचा हर शख्स मोदी रंग में रंगा दिखाई दे रहा था। वहीं बदन पर लाल और केसरिया रंग पोते एक शख्स नमो-नमो के नारे लगाते देखा गया।
किसी के पेट तो किसी की पीठ में मोदी
3 of 7
मोदी के प्रशंसक
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के निराला नगर स्थित मैदान में मोदी प्रशंसकों ने अलग-अलग रूप धारण कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान कोई अपने पेट तो कोई अपनी पीठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनवाये हुए चल रहा था।
हाथ में केतली और छाती में खिलाया कमल
4 of 7
मोदी के प्रशंसक
- फोटो : अमर उजाला
हाथ में केतली और छाती में खिलाया कमल। इस शख्स को देखकर हर कोई हैरान था। मोदी के समर्थकों में नंबर वन रहे इस शख्स ने खूब वाहवाहियां लूटीं।
ये हैं रंगे-पुते प्रदीप सिंह
रैली स्थल में नंगे बदन आये रहनमानपुर सिकरी विधान सभा के प्रदीप सिंह चौहान ने पूरे बदन में बीजेपी रंग पोतकर खुद को मोदी का सबसे बड़ा फैन बताया। हालांकि इनसे बड़े-बड़े फैन रैली स्थल पर देखे गये।