फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhu Kapoor murder case: लूटपाट था मकसद, चीख न निकले इसलिए मधु का दबाया था मुंह, खून आने लगा तो छोड़ दिया

Tue, 06 Sep 2022 09:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Sep 2022 09:44 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Madhu Kapoor murder case, Police arrested three accused
मधु कपूर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में मधु कपूर हत्या व लूटकांड के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में दावा किया कि उनका मकसद सिर्फ लूट करना था। मधु कपूर चीखने चिल्लाने का प्रयास करने लगी थीं। इसलिए उनका मुंह दबा दिया था। कुछ ही मिनट बाद में जब उनके मुंह से खून आने लगा तो उनको छोड़ दिया था। जेवरात व नकदी समेट कर फरार हो गए थे।



हालांकि तब तक मधु की सांसें थम चुकी थीं। डीसीपी प्रमोद कुमार के मुताबिक आरोपी विपिन ने बताया कि उसको मधु पहचानती थीं। इसलिए वह घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। साजिश रचने के बाद उसने गौतम व संदीप को भेजा था। जब ये दोनों फ्लैट में दाखिल हुए तो सबसे पहले गौतम ने नौकरानी सावित्री को हाथ पैर बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया था।

Kanpur: Madhu Kapoor murder case, Police arrested three accused
मधु कपूर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

वहीं संदीप ने मधु कपूर का मुंह दाब लिया था। उसके बाद जेवरात व नकदी बटोरी। मुख्य लॉकर की चाबी मधु ने नहीं बताई। इस पर दोनों ने उनको पीटा भी। लगातार मुंह भी दबाए रहे थे। तभी उनके मुंह से खून निकलने लगा था। यह देख जितना जेवर व नकदी मिला था, उतना ही लेकर फरार हो गए थे। 


 
Kanpur: Madhu Kapoor murder case, Police arrested three accused
मधु कपूर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

खबर पढ़कर मौत की हुई जानकारी 
हत्यारोपियों ने बताया कि उनका इरादा था कि वह एक-एक जेवरात व पूरी नकदी लूट कर ही वापस आएंगे। देर रात या तड़के वहां से निकलने की साजिश थी। क्योंकि वह शाम करीब पौने आठ बजे ही दाखिल हुए थे। उस दौरान काफी भीड़भाड़ थी। चूंकि मधु के मुंह से खून निकलता देखा और वह बेसुध भी हो गई थीं। तब वह डरकर वहां से चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur: Madhu Kapoor murder case, Police arrested three accused
मधु कपूर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गंगा में फेंक दिए थे मोबाइल 
हत्यारोपी मधु कपूर के दो मोबाइल भी लूट ले गए थे। दो दिनों तक मोबाइल रखे थे। उसके बाद गंगा में फेंक दिए थे। इसलिए पुलिस मोबाइल रिकवर नहीं कर सकी है। आरोपियों ने बताया कि उनको पता था कि अगर वह मोबाइल ऑन करेंगे तो वह फंस सकते हैं। इसलिए दोनों मोबाइल न तो ऑन किए न ही इस्तेमाल किए।
विज्ञापन
Kanpur: Madhu Kapoor murder case, Police arrested three accused
मधु कपूर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

छोटी ख्वाइश पूरी नहीं हुई तो कर डाली बड़ी वारदात
वारदात के मास्टरमाइंड विपिन ने बताया कि उसने नौकरी छोड़ दी थी। पैसों की दिक्कत थी। इसी दौरान उसकी बेटी ने एक दिन पेटीज खिलाने के लिए बोला। उसके पास एक भी पैसा नहीं था। विपिन का कहना है कि वह तब से बहुत परेशान था। उसको अफसोस था कि दस बीस रुपये की चीज खरीदने की किल्लत है। उसके बाद वह संदीप व गौतम से मिला। उनसे आर्थिक दिक्कत के बारे में बताया। तब तीनों ने मिलकर साजिश रची। संदीप पहले ही चोरी के केस में जेल जा चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed