कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ रही संख्या को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था सख्त कर दी गई है। कानपुर में पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। पूर्ण लॉकडाउन के चलते घर से बाहर निकलना मुसीबत का सबब बन सकता है। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से शहर की निगरानी की जा रही है।
2 of 5
ड्रोन से मॉनिटरिंग
- फोटो : अमर
लॉकडाउन के दौरान अब बिना प्रशासन के पास के बाहर निकलने पर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। आवश्यक वस्तुओं के आवागमन से संबंधित वाहनों और मीडियाकर्मियों को प्रेस कार्ड दिखाने पर छूट पहले की तरह जारी रहेगी।
3 of 5
ड्रोन से मॉनिटरिंग
- फोटो : अमर उजाला
अपर जिलाधिकारी नगर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर में पहले से ही धारा 144 लागू है। ऐसे में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश हैं। इस व्यवस्था को अब और सख्त कर दिया गया है।
4 of 5
ड्रोन से मॉनिटरिंग
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि सड़कों के अलावा मोहल्लों और गलियों में भी पेट्रोलिंग शुरू की जा रही है। जहां भी लोग बेवजह सड़कों पर पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल जेल भेजा जाएगा।
5 of 5
ड्रोन से मॉनिटरिंग
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय में है पास बनवाने की व्यवस्था
आवश्यक वस्तुओं को लाने-ले जाने या फिर विशेष परिस्थिति में जिला प्रशासन वाहनों के लिए पास बना रहा है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा ऑनलाइन पास बनाने की व्यवस्था भी की गई है। केडीए के केंद्रीय कंट्रोल रूम में भी पास बनवाने की व्यवस्था की गई है। आवेदनकर्ता को अपने सभी कागजात के साथ जाना होगा।