{"_id":"5f1f2e428ebc3e9f68417305","slug":"kanpur-kidnapping-case-sanjit-s-body-was-not-found-even-on-the-fifth-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Kidnapping: पांचवें दिन भी नहीं मिला संजीत का शव, झूठे खुलासे का आरोप, पिता ने पुलिस के खिलाफ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Kidnapping: पांचवें दिन भी नहीं मिला संजीत का शव, झूठे खुलासे का आरोप, पिता ने पुलिस के खिलाफ...
Tue, 28 Jul 2020 01:18 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और पीएसी को पांचवें दिन भी पांडु नदी में संजीत का शव नहीं मिला। अब तो परिजन भी शव मिलने की उम्मीदें खो चुके हैं। शव तलाशने में तीन प्लाटून पीएसी, 35 गोताखोर लगाए गए हैं। इन पांच दिनों में टीमों ने नदी में करीब 40 किमी तक चप्पा-चप्पा छान मारा पर शव नहीं मिला।
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
संजीत के पिता चमन सिंह का आरोप है कि पुलिस के पास संजीत के अपहरण को लेकर कोई ठोस सुबूत नहीं थे। दबाव में आकर गलत खुलासा किया है। अपहर्ताओें ने पुलिस के दबाव में जुर्म कबूल किया है। नदी में शव फेंका गया होता तो कुछ तो अवशेष मिलते। उन्होंने कहा जब तक शव नहीं मिल जाता, वे खुलासे को सही नहीं मानेंगे।
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
पुलिस के खुलासे में छेद, सीएम से करेंगे सीबीआई जांच की मांग
संजीत के पिता चमन सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाने की बात कही है। कहा कि पुलिस के खुलासे पर उन्हें भरोसा नहीं है। सीएम से पूरी मामले की सीबीआई जांच मांग की जाएगी। चमन सिंह ने बताया कि पुलिस के खुलासे में छेद ही छेद हैं। 22 जून को बेटा अस्पताल से चार मरीजों का सैंपल लेकर लैब में जमा करने के लिए निकला था।
संजीत के पिता चमन सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाने की बात कही है। कहा कि पुलिस के खुलासे पर उन्हें भरोसा नहीं है। सीएम से पूरी मामले की सीबीआई जांच मांग की जाएगी। चमन सिंह ने बताया कि पुलिस के खुलासे में छेद ही छेद हैं। 22 जून को बेटा अस्पताल से चार मरीजों का सैंपल लेकर लैब में जमा करने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अपहर्ताओं ने बताया था कि संजीत खुद पार्टी करने के लिए उनकी कार में बैठ गया था। सैंपल को लैब में जमा किए बिना ऐसा करना संभव नहीं है। जबरन कार में बैठाकर बेटे को अगवा किया गया था। वारदात एक महीने बाद पुलिस ने रामादेवी सब्जीमंडी से बेटे की बाइक और कुछ दूरी पर चाबी मिलने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े जाने पर अपहर्ताओं ने बताया था कि संजीत ने खुद अपनी बाइक बर्रा बाईपास के पास खड़ी की थी। ऐसे में बाइक और चाबी का रामादेवी सब्जीमंडी से मिलना खुलासे पर सवाल खड़ा करता है। बेटे का शव भी बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में कैसे मान लूं कि अपहरण के बाद हत्या कर बेटे का शव पांडु नदी में ही फेंका गया। अब तक घटना से जुड़ा एक भी ठोस सुबूत पुलिस के पास नहीं है, जिससे आरोपियों को सजा मिल सके। इन सभी बिंदुओं से अवगत कराकर सीएम से सीबीआई जांच की मांग करूंगा।