{"_id":"5f1f19d98ebc3e9f66756657","slug":"hardoi-s-wing-commander-abhishek-flew-with-rafael","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राफेल लेकर उड़े हरदोई के विंग कमांडर अभिषेक, परिजनों ने बताया विमान लेकर अंबाला पहुंचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल लेकर उड़े हरदोई के विंग कमांडर अभिषेक, परिजनों ने बताया विमान लेकर अंबाला पहुंचेंगे
Tue, 28 Jul 2020 12:37 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
राफेल लेकर उड़े हरदोई के विंग कमांडर अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में शुमार राफेल विमान फ्रांस से भारत के लिए उड़ान भर चुका है। खास बात ये है कि पांच राफेल विमान में से एक को विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी ला रहे हैं।
विंग कमांडर अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
अभिषेक हरदोई जनपद के संडीला कस्बे के मोहल्ला बरौनी के निवासी हैं। संडीला निवासी अनिल त्रिपाठी जयपुर में रहते हैं। अनिल त्रिपाठी के बेटे अभिषेक एयर फोर्स में विंग कमांडर हैं।
परिवार के साथ विंग कमांडर अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
भारत ने जब राफेल डील की थी तो राफेल उड़ाने के लिए चुनिंदा विंग कमांडरों को प्रशिक्षण दिया गया था। इनमें बरौनी निवासी विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राफेल लेकर उड़े हरदोई के विंग कमांडर अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
जब पांच राफेल विमान की डिलीवरी फ्रांस की ओर से भारत को किए जाने की तैयारी की गई तो पांच विंग कमांडर राफेल लेने के लिए भेजे गए। उनमें अभिषेक त्रिपाठी शामिल हैं। अभिषेक बचपन से लेकर अब तक कई बार संडीला के बरौनी स्थित पैतृक आवास पर आकर परिजनों के साथ समय बिता चुके हैं।
विज्ञापन
परिवार की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने मेरिग्नेक हवाई अड्डे से विंग कमांडर अभिषेक को राफेल के साथ भारत के लिए रवाना किया। अभिषेक के परिजनों के मुताबिक राफेल लेकर वह अंबाला पहुंचेंगे।