फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Kidnapping Case: अभी तक नहीं मिला संजीत का शव, अब पुलिस को सीबीआई की हां या न का इंतजार

Fri, 11 Sep 2020 01:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 11 Sep 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: Sanjit's body not found yet, now police awaits yes or no to CBI team
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
संजीत यादव अपहरण हत्याकांड में पुलिस को सीबीआई के हां या न का इंतजार है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीबीआई के अधिकारियों ने सितंबर के पहले सप्ताह में स्थिति साफ करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक कोई जवाब न आने से पुलिस अब ऊहापोह की स्थिति में है।
Kanpur Kidnapping Case: Sanjit's body not found yet, now police awaits yes or no to CBI team
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
दूसरी तरफ संजीत का शव खोजना भी पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। बर्रा निवासी लैब टेक्नीशियन संजीत यादव की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब तक आठ आरोपियों जेल भेज चुकी है।

Kanpur Kidnapping Case: Sanjit's body not found yet, now police awaits yes or no to CBI team
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
पुलिस अब तक संजीत का शव बरामद नहीं कर सकी। इसे लेकर संजीत के परिजनों ने पुलिस पर फर्जी खुलासे का आरोप लगा सीबीआई जांच की मांग की थी। प्रदेश सरकार ने जांच के लिए संतुति कर दी थी। करीब एक महीने पहले सीबीआई की टीम ने शहर पहुंचकर केस से जु़ड़ी जानकारी और दस्तावेज जुटाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: Sanjit's body not found yet, now police awaits yes or no to CBI team
Kanpur Kidnapping Case - फोटो : अमर उजाला
सितंबर के पहले सप्ताह में जांच करने या न करने को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि अभी तक इस बारे में सीबीआई की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन
Kanpur Kidnapping Case: Sanjit's body not found yet, now police awaits yes or no to CBI team
kanpur kidnapping case - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पुलिस अपनी ओर से जांच कर रही है। मामले में फरार चल रहे एक आरोपी रामशीष की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। फिर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed