{"_id":"5f6f906d2a0444593d3d392e","slug":"kanpur-kidnapping-case-police-preparation-for-filing-charge-sheet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजीत अपहरण व हत्याकांड: पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में, सीबीआई ने अभी नहीं शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत अपहरण व हत्याकांड: पुलिस चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में, सीबीआई ने अभी नहीं शुरू की जांच
Sun, 27 Sep 2020 05:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Sep 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजीत अपहरण, हत्याकांड में सीबीआई जांच की राह देख रहे परिजनों की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिरता दिख रहा है। बर्रा पुलिस मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
पुलिस सूत्रों के अनुसार अगर सीबीआई ने जल्द ही केस नहीं लिया तो पुलिस शासन से अनुमति लेकर चार्जशीट दाखिल करेगी। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं।
kanpur kidnapping case
- फोटो : amar ujala
22 जून को बर्रा निवासी लैब टेक्नीशियन संजीत का अपहरण हुआ था और 26 जून को उसकी हत्या कर दी गई थी। 24 जुलाई को मामले में आरोपियों उसके दोस्त रामजी, ज्ञानेंद्र, महिला मित्र व दो अन्य के पकड़े जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
मामले में लापरवाही के चलते एक आईपीएस, इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों पर गाज गिरी थी। नए एसपी दीपक भूकर ने केस में तेजी दिखाई। जल्द ही जिस बैग से पैसा दिया गया उसकी बरामदगी समेत, मोबाइल, सिम अन्य साक्ष्य पुलिस ने एकत्रित कर लिए।
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि मामला सीबीआई हैंडिल करेगी या नहीं, उनकी जानकारी में नहीं है। पुलिस कानूनी सलाह लेने के बाद चार्जशीट दाखिल करेगी। फिलहाल जांच चल रही है, शव अभी तक नहीं मिला है।