फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजीत को घर से डेढ़ किमी दूर दोस्तों ने बना रखा था बंधक, आधे-आधे घंटे फोन पर बात, पुलिस नहीं ढूंढ पाई लोकेशन

Fri, 24 Jul 2020 11:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Jul 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
kanpur kidnapping case: Friends held hostage one and a half km away from Sanjeet's house
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा में हुए अपहरण कांड में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। संजीत का अपहरण करने के बाद उसके दोस्तों ने घर से मात्र डेढ़ किमी की दूरी पर एक किराए का कमरा लेकर उसे बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान अपहरणकर्ता आधे आधे घंटे तक फोन पर बात करते थे लेकिन सर्विलांस टीम उनकी लोकेशन नहीं ढूंढ सकी।

kanpur kidnapping case: Friends held hostage one and a half km away from Sanjeet's house
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
बर्रा से 22 जून को लैब टेक्नीशियन संजीत यादव (28) का अपहरण फिरौती के लिए उसके दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर  किया था। 26 जून को उसकी हत्या कर लाश पांडु नदी में फेंक दी थी। इसके बाद पुलिस को चकमा देकर 13 जुलाई को 30 लाख की फिरौती भी वसूल ली थी।

kanpur kidnapping case: Friends held hostage one and a half km away from Sanjeet's house
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार रात पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोस्त कुलदीप, रामबाबू समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कुलदीप संजीत के साथ सैंपल कलेक्शन का काम करता था। उसने रतनलाल नगर में किराये पर कमरा ले रखा है। 22 जून की रात शराब पिलाने के बहाने वह संजीत को अपने कमरे में लाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur kidnapping case: Friends held hostage one and a half km away from Sanjeet's house
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
इसके बाद उसे बंधक बना लिया। चार दिन तक बेहोशी के इंजेक्शन देकर उसे बंधक बनाए रखा। इसके बाद 26 जून को कुलदीप ने अपने दोस्त रामबाबू और तीन अन्य के साथ मिलकर संजीत की हत्या कर दी। इसके बाद कुलदीप शव को अपनी कार में रखकर पांडु नदी में फेंक आया।

विज्ञापन
kanpur kidnapping case: Friends held hostage one and a half km away from Sanjeet's house
kanpur kidnapping case - फोटो : amar ujala
तीन दिन बाद 29 जून की शाम को संजीत के पिता चमन सिंह यादव को फोन कर फिरौती मांगी गई। परिजनों ने पुलिस के कहने पर मकान, जेवर बादि बेचकर जैसे तैसे 30 लाख रुपयों की व्यवस्था की और 13 जुलाई को अपहर्ताओं के सौंप दिए लेकिन पुलिस अपहर्ताओं को नहीं पकड़ पाई और वे 30 लाख लेकर भाग गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed