फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalindi Express: ट्रेन को पलटाने की साजिश में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी... इस रास्ते से आए थे साजिशकर्ता!

Tue, 10 Sep 2024 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Sep 2024 01:28 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Kalindi Express news Footage from 219 cameras collected investigation from railway tracks to bushes
Kanpur Kalindi Express - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटने की साजिश में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच में लगी छह टीमों ने अब तक निवादा टोल प्लाजा समेत अलग-अलग जगह लगे 219 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाए हैं। इसके अलावा सर्विलांस और एलआईयू की टीम भी जांच कर रही है। रेल पटरियों से छेड़छाड़ जैसे मामलों में पहले पकड़े जा चुके लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड की टीमों ने भी किसी भी तरह के सुराग और संदिग्ध वस्तु की तलाश में पूरे इलाके के चप्पे चप्पे की छानबीन की।
Kanpur Kalindi Express news Footage from 219 cameras collected investigation from railway tracks to bushes
वहीं, कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रचने वाले शातिर हाईवे की ओर से सिलिंडर लेकर रेल पटरी तक पहुंचे और घटना के बाद पटरी की दूसरी तरफ मक्के के खेत से भाग निकले।
Kanpur Kalindi Express news Footage from 219 cameras collected investigation from railway tracks to bushes
पुलिस ऐसा अनुमान इस लिए लगा रही है, क्योंकि खोजी कुत्ता जहां एक ओर रेल पटरी से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर हाईवे तक गया। वहीं घटनास्थल के दूसरी तरफ झाड़ियों से होते हुए मक्के के खेत तक गया। जहां कुछ फुट प्रिंट भी मिले हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Kalindi Express news Footage from 219 cameras collected investigation from railway tracks to bushes
दोपहर दो बजे डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह, रेलवे के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंचा। ट्रेनर विजय कुमार डॉग यामिनी को सबसे पहले उस स्थान पर ले गए जहां सिलिंडर पड़ा मिला था। यहां कुछ देर सूंघने के बाद कुत्ता पटरी के किनारे किनारे टहलता हुआ सिलिंडर गाड़े जाने वाली जगह पर पहुंचा। 
विज्ञापन
Kanpur Kalindi Express news Footage from 219 cameras collected investigation from railway tracks to bushes
इसके बाद वह पटरी के किनारे से होता हुआ सड़क पर आ गया। फिर पटरी और उसके बाद वह हाईवे की ओर घूम गया। जहां वह टोल प्लाजा से कुछ पहले बने कान्हा रसोई होटल के पास गया। दो बार होटल के अंदर तक गया। इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक ज्ञानू शुक्ला से पूछताछ की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed