{"_id":"66dfc33ced90f1ff6009eab8","slug":"kanpur-kalindi-express-case-big-revealing-cylinder-kept-rubbing-along-with-train-for-53-sleepers-2024-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalindi Express: बड़ा खुलासा... 53 स्लीपरों तक ट्रेन के साथ-साथ रगड़ता गया सिलिंडर, फिर 5.80 मी. दूर जाकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kalindi Express: बड़ा खुलासा... 53 स्लीपरों तक ट्रेन के साथ-साथ रगड़ता गया सिलिंडर, फिर 5.80 मी. दूर जाकर गिरा
Tue, 10 Sep 2024 10:34 AM IST
शाहरुख खान
पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:34 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Kalindi Express
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्राजपुर और बिल्हौर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर गिट्टी हटाकर गाड़ा गया गैस से भरा सिलिंडर कालिंदी एक्सप्रेस से टकराने के बाद ट्रेन के साथ-साथ 53 स्लीपर तक लुढ़कता गया। सात बार रेलवे ट्रैक के स्लीपरों से बुरी तरह टकराकर पिचक गया। गनीमत रही कि धमाका नहीं हुआ। करीब 32 मीटर दूर तक रगड़ने के बाद ट्रैक से 5.80 मीटर दूर जीटी रोड की ओर जा गिरा था। ये तथ्य रेलवे की विभागीय जांच में सामने आए हैं।
Kalindi Express
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह रेलवे के टीआई चितरंजन कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर कमलेश झा मौके पर पहुंचे। इन लोगों की मौजूदगी में रेलवे ने जांच कराई। रेलवे की जांच के मुताबिक ट्रैक पर पिलर नंबर 3716 और 3717 के बीच सिलिंडर रखा गया था।
Kalindi Express
- फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर ट्रेन से रात करीब 8:37 बजे टकराया है। इस टक्कर का पहला निशान जहां सिलिंडर गाड़ा गया था उस जगह से आगे चौथे स्लीपर में मिले हैं। सिलिंडर के लुड़कने और ट्रेक से रगड़ने का दूसरा निशान पांचवें और छठवें स्लीपर पर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalindi Express
- फोटो : अमर उजाला
तीसरा निशान दसवें और चौथा 22वें स्लीपर पर मिला है। इसके आगे 33वें, 42वें, 43वें और 53वें स्लीपर पर भी निशान है। घटना के बाद चालक राजकिशोर, सहायक चालक सौरभ श्रीवास्तव और गार्ड आशीष कुमार ने भी अपने बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
Kanpur kalindi express
- फोटो : अमर उजाला
अज्ञात साजिशकर्ता पर एफआईआर, 14 से चल रही पूछताछ
कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश रचने वाले अज्ञात साजिशकर्ता के खिलाफ रेलवे के बरेली डिविजन के जूनियर इंजीनियर ने शिवराजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जूनियर इंजीनियर रमेशंच्रद की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन को क्षतिग्रस्त करने के उद्देश्य से ऐसा काम किया है।
कालिंदी एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश रचने वाले अज्ञात साजिशकर्ता के खिलाफ रेलवे के बरेली डिविजन के जूनियर इंजीनियर ने शिवराजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जूनियर इंजीनियर रमेशंच्रद की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन को क्षतिग्रस्त करने के उद्देश्य से ऐसा काम किया है।