फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मदरसे में मिला कंकाल: ...तो बंद भवन में 20 मई 2023 को कौन पढ़ाने आया? बोर्ड पर लिखा था ये; कन्फ्यूज हुई पुलिस

Thu, 28 Nov 2024 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Nov 2024 11:24 AM IST
सार

कानपुर के जाजमऊ के पोखरपुर फार्म रोड पर चार साल से बंद पड़े मदरसे में बुधवार को एक किशोर का कंकाल मिला है। किशोर हॉफ पैंट पहने हुए था, जोकि खुला पड़ा था। कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
kanpur human skeleton found in madrasa date of 18th may 2023 and abcd on board in class room
kanpur human skeleton - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चार साल से बंद मदरसे में किशोर का कंकाल मिलने के बाद पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। कंकाल की शिनाख्त कराना आसान नहीं है। वहीं, मदरसे के ब्लैक बोर्ड पर अंकित 20 मई 2023 की तारीख से कई सवाल उठ रहे हैं। 


इस बीच एक महिला ने अपने लापता बेटे का कंकाल होने की आशंका जाहिर की है। महिला का बेटा जिस तारीख को लापता हुआ है, उससे पहले की तारीख ब्लैक बोर्ड पर लिखी गई है। ऐसा लग रहा है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए कातिल ने ऐसा किया है।
 
kanpur human skeleton found in madrasa date of 18th may 2023 and abcd on board in class room
ब्लैक बोर्ड पर लिखी तारीख और एबीसीडी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जिस मदरसे से कंकाल मिला है उसकी बिल्डिंग में बाहर लोहे का गेट लगा है। अंदर प्रवेश करने से पहले लोहे का चैनल लगा है। इसके अंदर एक ओर प्रथम तल पर जाने के लिए जीना बनाया गया है। दूसरी ओर एक क्लास रूम है, जिसमें धूल से सनी कुछ सीटें व बेंच पड़ी हैं। 

चौंकाने वाली बात यह है कि ब्लैक बोर्ड पर क्लास वर्क में 20/05/2023 की तारीख लिखी गई है, जबकि परिवार और रिश्तेदारों का दावा है कि मदरसे में कोरोना काल से पढ़ाई बंद है। 
 
kanpur human skeleton found in madrasa date of 18th may 2023 and abcd on board in class room
बंद पड़े मदरसे के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अब सवाल उठता है कि बंद पड़े मदरसे में कौन पढ़ा गया? ऐसा लग रहा है कि कातिल पुलिस को गुमराह करने के लिए गलत तारीख लिख गया है। मदरसे में क्लास रूम के पीछे किचन है। इसके सामने कमरे में कंकाल मिला है।

पास में रहने वाले बोले अक्सर आती है दुर्गंध इसलिए नहीं हुआ शक
मदरसे के नजदीक रहने वाले विजय सिंह कहते हैं कि सामने जंगल है, जिसमें लोग मरे जानवर बोरी आदि में डालकर फेंक जाते हैं। इसलिए दुर्गंध आया करती है। यही वजह है कि पड़ोस के मकान में शव की दुर्गंध का आभास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur human skeleton found in madrasa date of 18th may 2023 and abcd on board in class room
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हॉफ पैंट व टी-शर्ट में कंकाल मिलने की खबर सुनकर दौड़ी अजबुन
छबीलेपुरवा से वाहिद अली का 11 साल का सबसे छोटा बेटा अयान 24 अगस्त 2023 को लापता हुआ था। उसकी 25 अगस्त 23 को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। वह मानसिक रूप से कमजोर था। थाना प्रभारी ने बताया कि कंकाल में पड़ी टीशर्ट और हॉफ पैंट से वाहिद की पत्नी अजबुन ने बेटा के होने की आशंका जताई है। डीएनए जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
 
विज्ञापन
kanpur human skeleton found in madrasa date of 18th may 2023 and abcd on board in class room
मदरसे में मिला कंकाल - फोटो : अमर उजाला
चार साल से बंद पड़े मदरसे में मिला किशोर का कंकाल
कानपुर के जाजमऊ के पोखरपुर फार्म रोड पर चार साल से बंद पड़े मदरसे में बुधवार को एक किशोर का कंकाल मिला है। किशोर हॉफ पैंट पहने हुए था, जोकि खुला पड़ा था। कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार, नई सड़क निवासी परवेज अख्तर ने वर्ष 2015 में पोखरपुर में मदरसा कदरिया उलूम शुरू किया था। इसमें करीब 70-80 बच्चे पढ़ते थे। करीब चार साल पहले कोरोना काल में मदरसे का संचालन बंद कर दिया गया था। जून 2022 में परवेज की कैंसर से मौत हो गई थी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed