कानपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मेडिकल में पास कराने के लिए ली जा रही रिश्वत प्रकरण में दो डॉक्टर प्रदीप सक्सेना और महेश द्विवेदी जेल चले गए। हालांकि, चालक की रिमांड कोर्ट ने मंजूर नहीं की। पुलिस उसके पास से रुपयों की बरामदगी नहीं दिखा सकी। ऐसे में पुलिसिया कार्रवाई भी सवालों के घेरे में आ गई है।
होमगार्ड भर्ती धांधली: कौन डकार गया लाखों रुपये, काउंटर बनी कार में हुई थी वसूली, पुलिस ने नहीं दिखाई बरामदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:27 AM IST
सार
Kanpur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मेडिकल में पास कराने के नाम पर हुई रिश्वतखोरी के मामले में आरोपी डॉक्टर प्रदीप सक्सेना और महेश द्विवेदी जेल भेज दिए गए हैं, जबकि कार से रुपयों की बरामदगी न दिखा पाने के कारण पुलिसिया कार्रवाई सवालों के घेरे में है। जांच में सामने आया है कि पुलिस लाइन में खड़ी एसयूवी कार को वसूली काउंटर बनाकर 40 से अधिक अभ्यर्थियों से लाखों रुपये कैश और यूपीआई के जरिए वसूले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन