फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गठरी बनी कार: आठ मिनट तक कार से सुनाई दी चीखें... फिर सब शांत; इस तरह कुचले गए शव कि पहचान भी हुई मुश्किल

Tue, 15 Oct 2024 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Oct 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Highway Accident News Screams were heard from car for eight minutes then everything was quiet
Kanpur Accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चकेरी-भौंती एलिवेटेड रोड पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। आगे चल रहे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने पर ऑल्टो कार उसमें जा घुसी, इसके बाद पीछे आ रहे सरिया लदे ट्रॉला ने ऐसी टक्कर मारी कि कार दोनों बड़े वाहनों के बीच पिचककर गठरी बन गई। 


कार सवार पीएसआईटी के चार बीटेक छात्रों और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें दो छात्राएं भी थीं। उनके शव क्षत-विक्षत हो गए। भौंती हाईवे के पास एलिवेटेड रोड पर हुए इस भीषण हादसे के बाद बस कुछ देर ही कार सवारों की चीखें सुनाई दीं। फिर सब शांत हो गए। 

40 मिनट तक कटर से कार की छत और दरवाजे काटने के बाद शव दिखने शुरू हुए। डंपर और ट्रॉला के चालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार सुबह 8:30 बजे के बाद हुए इस हादसे की वजह से हाईवे पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।
Kanpur Highway Accident News Screams were heard from car for eight minutes then everything was quiet
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे ने छीन लिए भविष्य के चार इंजीनियर
दर्दनाक हादसे ने भविष्य के चार इंजीनियरों को छीन लिया। हादसा इतना भयावह था कि कार चालक विजय साहू और छात्र प्रतीक के शव तो क्षत विक्षत हो गए थे। दोनों के पूरे शरीर पर एक दर्जन से अधिक चोटें पाई गई। चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था।

प्रत्यक्षदर्शी जुगराजपुर निवासी विश्वास शुक्ला ने बताया कि वह कल्याणपुर जा रहे थे, तभी देखा कि दो ट्रकों के बीच कार फंसी हुई थी। उसने बताया कि सात से आठ मिनट तक चीख पुकार मची रही, लड़के और लड़कियों की चीखें सुनाई देती रही। इसके बाद कार से आने वाली चीखें बंद हो गई। किसी को इतना भी वक्त नहीं मिला की मोबाइल तक उनके हाथ भी पहुंच पाते।
Kanpur Highway Accident News Screams were heard from car for eight minutes then everything was quiet
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
चार साथियों की मौत की खबर सुनकर कई छात्र पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां सहपाठियों का शव देख उनके भी आंखों से आंसू छलक उठे। छात्र छात्राएं एक दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आ रहे थे। कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंड अभिजित सिंह भी अपने स्टाफ के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Highway Accident News Screams were heard from car for eight minutes then everything was quiet
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
40 मिनट तक काटी गई कार तब दिखा प्रतीक का घड़ी वाला हाथ
डंपर के पीछे घुसी छात्रों की कार को ट्रॉला ने इतनी जोर की टक्कर मारी थी कि करीब सात फीट की ऑल्टो पिचक कर लोहे का टुकड़ा बन गई। कार में कितने लोग और कौन बैठा था, यह पहचानना मुश्किल था। बचाव कार्य में जुटी पुलिस व दमकल की टीमों ने करीब 40 मिनट तक कटर से कार छत और दरवाजों को काटा, तब जाकर छात्रों और चालक के शवों को बाहर निकाला।

 
विज्ञापन
Kanpur Highway Accident News Screams were heard from car for eight minutes then everything was quiet
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरने वाले चारों छात्र छात्राएं पीएसआईटी से बीटेक कर रहे थे। भौंती में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सामने फ्लाईओवर खत्म होने से 100 मीटर पहले हादसा हुआ है। आगे जा रहे डंपर चालक के ब्रेक लगाने के बाद छात्रों की कार का चालक विजय साहू जब तक ब्रेक लगा पाता, तब तक कार आगे डंपर से जा टकराई। एक क्षण भी न बीत पाया कि तभी पीछे से 70 टन सरिया लाद कर आ रहे ट्रॉले ने भी कार को टक्कर मार दी। इससे हाईवे पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने कार की दशा देखकर तत्काल ही दमकल टीम को बुलाया। फिर सबसे पहले आगे वाले डंपर को स्टार्ट कर किनारे खड़ा कराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed