फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी से दिल दहलाने वाली तस्वीरें: डंपर ने लगाया ब्रेक...पीछे से घुसी कार, फिर ट्रॉला ने रौंदा; विभत्स था नजारा

Tue, 15 Oct 2024 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Oct 2024 10:41 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Highway Accident News Five Including Four Students Killed in Road Accident
Kanpur Accident - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर वाहनों का उचित दूरी न बनाकर चलने की भूल सोमवार को पांच परिवारों की खुशियां लूट ले गई। कम दूरी होने से आगे चल रहे डंपर के ब्रेक लगाने पर ऑल्टो कार उसमें जा घुसी और पीछे आ रहे सरिया लदे ट्रॉला ने ऐसी टक्कर मारी कि कार दोनों बड़े वाहनों के बीच पिचककर गठरी बन गई। 


कार सवार पीएसआईटी के चार बीटेक छात्रों और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें दो छात्राएं भी थीं। उनके शव क्षत-विक्षत हो गए। भौंती हाईवे के पास एलिवेटेड रोड पर हुए इस भीषण हादसे के बाद बस कुछ देर ही कार सवारों की चीखें सुनाई दीं। फिर सब शांत हो गए। 

40 मिनट तक कटर से कार की छत और दरवाजे काटने के बाद शव दिखने शुरू हुए। डंपर और ट्रॉला के चालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुबह 8:30 बजे के बाद हुए इस हादसे की वजह से हाईवे पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।
Kanpur Highway Accident News Five Including Four Students Killed in Road Accident
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक संभवतः आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था और इस वजह से उसके बहुत करीब आ गया था। इसी वजह से डंपर के ब्रेक लगाने कार उसमें जा भिड़ी। उस समय रफ्तार बहुत न होने की वजह से कार और उस में सवारों लोगों को बहुत नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन पीछे आ रहा ट्रॉला उनके लिए काल बन गया। बताया जा रहा है कि ट्रॉला में 70 टन से ज्यादा सरिया लदी थी। 

 
Kanpur Highway Accident News Five Including Four Students Killed in Road Accident
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
ट्रॉला ने भी ब्रेक लगाया लेकिन इतना बोझ लदा ट्रॉला रुकते रुकते भी 70 से 100 मीटर की दूरी तय कर लेता है, जो उस वक्त नहीं थी। ये सभी वाहन 20-25 मीटर की दूरी पर चल रहे थे। नियमतः गति बहुत ज्यादा न भी होने पर भी 70 से 90 मीटर की दूरी वाहनों के बीच होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Highway Accident News Five Including Four Students Killed in Road Accident
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कार में सभी छात्र और ड्राइवर चकेरी के सनिगवां रोड के रहने वाले थे। इनमें स्कूल संचालक राजेश सिंह का बेटा प्रतीक उर्फ अनूप सिंह (20) पीएसआईटी में इलेक्ट्रानिक्स का बीटेक फोर्थ ईयर का छात्र था। सोमवार सुबह प्रतीक मोहल्ले के ही अपने सहपाठी बीटेक (डेटा साइंस) थर्ड ईयर के छात्र सतीश सिंह (20), बीटेक (कंप्यूटर साइंस,फर्स्ट ईयर ) की छात्रा आयुषी पटेल (18), बीटेक (कंप्यूटर साइंस, थर्ड ईयर) की छात्रा गरिमा त्रिपाठी (19) के साथ विजय साहू (54) की कार से पीएसआईटी जा रहे थे।
विज्ञापन
Kanpur Highway Accident News Five Including Four Students Killed in Road Accident
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ही चकेरी भौंती एलिवेटेड रोड पर यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शी जुगराजपुर निवासी विश्वास शुक्ला ने बताया कि हादसा होते ही कार में फंसे चालक विजय साहू और चारों छात्रों की चीखें सुनकर राहगीरों ने किसी तरह डंपर को धकेलकर आगे किया, तब तक पुलिस भी पहुंच गई। कार में खून से सने बैग और यूनिफार्म देखकर पीएसआईटी प्रबंधन को सूचना दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed