फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govind Murder Case: गोविंद ने आखिरी बार बहन से की थी बात...कहा था-पार्टी में कुछ हुआ है, आकर बताऊंगा

Wed, 06 Jul 2022 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Jul 2022 08:26 AM IST
विज्ञापन
kanpur Govind varma Murder Case Govind had spoken to his sister for the last time he says something has happened in party
Govind murder case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गोविंद वर्मा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस मामले में उसके छह दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दोस्तों ने उसकी हत्या खुन्नस में की थी। दरअसल, नवाबगंज ख्योरा निवासी केस्को कर्मी रमेश वर्मा का बेटा गोविंद (25) का शव दो जुलाई को अकबरपुर में मिला था। पुलिस ने शव मिलने के बाद जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने लूटी गई कार, एक बाइक, गोविंद की अंगूठी व चेन बरामद की है। आपको बता दें कि गोविंद एक जुलाई की शाम को घर से निकला था। रात दस बजे परिवार वालों से उसकी आखिरी बातचीत हुई थी। दूसरे दिन अकबरपुर में उसका शव मिला था। तीन जुलाई को उसकी शिनाख्त हुई थी। तब नवाबगंज पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, पुरानी खुन्नस में छह दोस्तों ने ही उसकी हत्या की थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
kanpur Govind varma Murder Case Govind had spoken to his sister for the last time he says something has happened in party
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सड़क किनारे गोविंद को खड़ा देकर दबोचा
नवाबगंज के रहने वाले मोनू और सौरभ से करीब छह महीने पहले गोविंद का विवाद हुआ था। विवाद की वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। तभी से दोनों खुन्नस रखते थे। 

 
kanpur Govind varma Murder Case Govind had spoken to his sister for the last time he says something has happened in party
शादी समारोह में शामिल गोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एक जुलाई की शाम को जब गोविंद मकड़ीखेड़ा में खड़े होकर किसी के आने का इंतजार कर रहा था तभी मोनू व सौरभ अपने चार साथियों के साथ वहां से गुजर रहे थे। सभी एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे और शराब के नशे में धुत थे। आरोपियों के मुताबिक गोविंद को देखकर उन्होंने उसको पकड़ा और फिर कार में बिठा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur Govind varma Murder Case Govind had spoken to his sister for the last time he says something has happened in party
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ के पास चलती कार में गला घोंटा 
आरोपियों ने गोविंद को कार में बैठाकर पहले पीटा। कार में भी शराब पी। उन्नाव के सिविल लाइंस स्थित टाटा के एटीएम से पैसे निकालकर जाजमऊ की तरफ गए। यहीं कहीं पर चलती कार में गोविंद का गला घोंट दिया। उसके बाद सीधे कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में गए। यहीं शव फेंककर नवाबगंज लौट आए। 

 
विज्ञापन
kanpur Govind varma Murder Case Govind had spoken to his sister for the last time he says something has happened in party
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आखिरी बार बहन से की बात...पार्टी में कुछ हुआ है, आकर बताऊंगा
गोविंद वर्मा की आखिरी बातचीत बहन निशा से हुई थी। तब गोविंद ने पार्टी का जिक्र करते हुए कहा था कि घर आकर बताऊंगा। अनहोनी की आशंका होने पर निशा ने दोबारा फोन किया तो गोविंद का मोबाइल बंद हो चुका था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed