फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur girls fourth topper in up board result 2017

UP बोर्ड: कांस्टेबल की बेटी बनी 4th टॉपर, बनना चाहती है IAS अफसर

Sat, 10 Jun 2017 09:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Jun 2017 09:11 AM IST
सार

-कांस्टेबल की बेटी प्रिया अवस्थी की यूपी में चाथी रैंक और सिटी टॉपर

विज्ञापन
kanpur girls fourth topper in up board result 2017
प्रिया अवस्थी

विस्तार

9 जून को यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोष‍ित किया गया। कानपुर के एक ही स्कूल की 2 छात्राओ ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। सरदार पटेल स्कूल में पढ़ने वाली हाईस्कूल की छात्रा प्रिया अवस्थी और निशा यादव को 95 परसेंट नंबर मिले। छात्राओं के घर ही नहीं स्कूल में भी जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

 

IAS बनना चाहती है हाईस्कूल की 4th टॉपर
पुलिस कांस्टेबल की बेटी प्रिया अवस्थी ने हाईस्कूल में यूपी में चौथी रैंक पाई है और सिटी में संयुक्त रूप से टॉप किया है। प्रिया का सपना आईएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करने का है।  

विज्ञापन


वसुधा विहार जरौली में रहने वाले आनंद अवस्थी कानपुर देहात के राजपुर थाने में कांस्टेबल हैं। घर में पत्नी सोनी और दो बेटियां प्रिया और शालिनी हैं। बड़ी बेटी जरौली स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा प्रिया ने बताया कि वह चार से छह घंटे औसतन पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के टीचरों को सफलता का श्रेय दिया। कहा कि स्कूल के संस्थापक हीरालाल पटेल और प्रिंसिपल अरुण पटेल ने स्कूल में अनुशासन के साथ पढ़ाई का बेहतर माहौल तैयार किया है जिसका उन्हें पूरा लाभ मिला है। पिता आनंद ने कहा कि मुझे अपनी दोनों बेटियों पर नाज है।
 

सफलता के बाद ये बोली प्रिया

kanpur girls fourth topper in up board result 2017
प्रिया अवस्थी
प्रिया कहती हैं, मैं IAS बनना चाहती हूं, जिस प्रकार मेरे पापा पुलिस विभाग में सिपाही है और वह दूसरों की रक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी करते है। उसी तरह मैं भी IAS बनकर देश के लिए काम करना चाहती हूं। पढ़ाई के लिए अच्छे स्कूल या खराब स्कूल जैसा कुछ नहीं होता। शिक्षा सभी स्कूल में होती है। अब डीपेंड करता है कि आप शिक्षा कैसे हासिल करते हैं। पापा हम लोगों के बीच कम समय बिता पाते हैं। मां ही हम लोगों का ख्याल रखती है। वही सुबह पढ़ने के लिए उठती थी। स्कूल में टीचरों ने भी पूरा सपोर्ट किया, जिसकी वजह से मैंने इतने अच्छे नंबर हासिल किए। एग्जाम के टाइम मैंने टेंशन लेने के बजाए कई पार्ट में डिवाइड करके पढ़ाई की। सुबह के पार्ट में लिखकर लर्न करना, दोपहर में रिवाइज करना और रात के समय सवाल हल करती थी। 


 

बेटी की कामयाबी पर बोले पापा

kanpur girls fourth topper in up board result 2017
परिवार के साथ प्रिया अवस्थी

वहीं, पिता आनंद कहते हैं, मुझे बहुत खुशी है कि बेटी का नाम पूरे प्रदेश में फेमस हो गया है। बेटियां किसी से कम नहीं होती हैं। मैं इन्हें पढ़ा-लिखाकर अच्छे मुकाम तक पहुंचाना चाहता हूं। दूसरी टॉपर निशा यादव के पिता रक्षा राम यादव ट्रक ड्राइवर हैं। परिवार में मां मीना यादव, बड़े भाई हरिओम हैं। इन दिनों वह पूरे परिवार के साथ अपने गांव गोरखपुर गई हैं।

 

नाम- प्रिया अवस्थी
कक्षा- हाईस्कूल
कुल अंक -570 
प्रतिशत में - 95
पिता- आनंद अवस्थी
मां- सोनी

रिपोर्ट कार्ड
हिंदी-95
अंग्रेजी-95
संस्कृत-97
गणित-99
विज्ञान-94
सामाजिक विज्ञान-90

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed