फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Ghatampur Accident: चिताएं जलीं... कलेजा धधका, ड्योढ़ी घाट पर हुआ 26 शवों का अंतिम संस्कार

Mon, 03 Oct 2022 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Ghatampur Accident: 26 dead bodies were cremated at Dyodhi Ghat
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के भीतरगांव में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई। दर्दनाक हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। रविवार को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कानपुर में ड्योढ़ी घाट पर एक के बाद एक 13 चिताएं जलीं, वहीं 13 मासूम और किशोर दफनाए गए। यह देखकर घाट पहुंचे हर किसी का कलेजा धधक उठा। श्मशान पर घाट का माहौल वैसे ही गमगीन रहता है। रविवार को एक साथ 26 शवों का अंतिम संस्कार हुआ तो कलेजा कांप उठा। पूरे समय पुलिस, पीएसी व प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।



कब्र में मासूम के शव रखते वक्त कांप गए हाथ
कलेजे के टुकड़ों को हमेशा के लिए विदा करना आसान नहीं था। कब्र में मासूम के शव रखे जाते समय परिजनों के हाथ कांप गए। घाट पर मौजूद पंडों ने निशुल्क क्रियाकर्म कराया।

Kanpur Ghatampur Accident: 26 dead bodies were cremated at Dyodhi Ghat
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

महिला पुलिसकर्मियों ने भी शवों को दिया कंधा 
घाट पर सुबह छह बजे ही पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे। सुबह करीब 11 बजे के बाद एंबुलेंस से 13 शव ड्योढ़ी घाट पहुंचाए गए। एंबुलेंस पहुंचते ही घाट पर मौजूद महाराजपुर थाने के दरोगा सुमित चौधरी, अमित त्रिपाठी, सौरभ, विजय सिंह चौहान, ललित प्रताप, राजन यादव, रवि शंकर, राहुल कुमार, योगेंद्र कुमार व महिला सिपाही निक्की और संध्या ने शव उतारकर कंधा दिया।

Kanpur Ghatampur Accident: 26 dead bodies were cremated at Dyodhi Ghat
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

सुबह ही घाट पहुंचकर प्रधान ने खोदवाई कब्र
महाराजपुर के अहिमा गांव के प्रधान सीतेश कुमार मिश्रा को शनिवार रात ही घटना की जानकारी हो गई थी। यह भी पता था कि ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार होगा। इसलिए वह तड़के ही मजदूरों को लेकर घाट पर पहुंचे। शव दफनाने के लिए कब्र खुदवाने का काम शुरू कराया। साथ ही अंतेष्टि के लिए लकड़ी का इंतजाम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Ghatampur Accident: 26 dead bodies were cremated at Dyodhi Ghat
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

दर्जनों गांव के लोग जुटे, दुख बांटा, सांत्वना दी
जिले का शायद यह पहला हादसा है, जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। यह सुनकर आसपास के गांवों के लोग भी कोरथा पहुंचे थे। पीड़ितों का दुख दर्द बांटा और उन्हें सांत्वना देते रहे। अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Kanpur Ghatampur Accident: 26 dead bodies were cremated at Dyodhi Ghat
घाटमपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

राजू की मां और बेटी की भी मौत
मुंडन राजू के सात वर्षीय बेटे अभि का था। राजू खुद ट्रैक्टर चला रहा था। वह पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन उसकी बेटी रिया उर्फ दिव्या और मां रामजानकी की मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed