{"_id":"5efd781c8ebc3e432e60a2ba","slug":"kanpur-fmale-dog-jumps-to-death-after-seeing-deadbody-of-her-owner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मालकिन की मौत कुत्ते से नहीं हुई बर्दाश्त, चौथी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालकिन की मौत कुत्ते से नहीं हुई बर्दाश्त, चौथी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
Thu, 02 Jul 2020 11:43 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
डॉ. अनीता
- फोटो : अमर उजाला
कुत्ते की वफादारी और अपने मालिक से लगाव की बातें केवल कहानी ही नहीं होतीं। कानपुर में एक पालतू मादा कुत्ते जया ने इसका ऐसा प्रमाण दिया है कि सभी की आंखें नम हो गई हैं। कानपुर के बर्रा मलिकपुरम में मालकिन की मौत के बाद उनके शव को देख पालतू कुतिया जया इस कदर दर्द से छटपटा गई कि उसने भी घर की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
जया के शव के साथ तेजस और जान्हवी
- फोटो : अमर उजाला
मलिकपुरम में रहने वाले डॉ. राजकुमार सचान हमीरपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी डॉ. अनीता राज शहर में ही स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर थीं। किडनी की बीमारी के चलते करीब सप्ताह भर पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।
यहीं से कूदकर जया ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
बेटा तेजस व बेटी जान्हवी उनका शव लेकर घर पहुंचे। मालकिन का शव देख जया व्याकुल हो गई। इसपर तेजस ने उसे दूसरी मंजिल पर ले जाकर बंद कर दिया। छटपटाती जया किसी तरह चौथी मंजिल पर पहुंच गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जया का शव
- फोटो : अमर उजाला
यह देखकर घर वालों के साथ-साथ आसपास के लोगों की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। इसके बाद जया का शव भी मालकिन के शव के पास ही रखा गया और मालकिन के अंतिम संस्कार के बाद देर रात जया को भी विधिवत घर के समीप ही दफना दिया गया।
विज्ञापन
घर में रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. राजकुमार ने बताया करीब 13 साल पहले पत्नी को केपीएम अस्पताल के पास कुत्ते का पिल्ला रोता हुआ दिखा था जिसके शरीर पर कीड़े पड़ चुके थे। डॉ. अनीता उसे सड़क से उठा कर अपने घर ले आईं। इलाज के बाद वह ठीक हो गया तो पूरे परिवार को उससे लगाव हो गया। जया को डॉ. अनीता से इतना लगाव था कि उनके घर आते ही वो पूरे घर में नाच कर अपनी खुशी का इजहार करती थी।