{"_id":"62b1437c9b359d3d8f51d25f","slug":"kanpur-firing-on-police-rk-dubey-says-i-am-more-dangerous-than-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Firing On Police: मैं विकास दुबे से भी खतरनाक और खूंखार हूं...सब मारे जाओगे, आरके दुबे ने पुलिसवालों को दी यह धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Firing On Police: मैं विकास दुबे से भी खतरनाक और खूंखार हूं...सब मारे जाओगे, आरके दुबे ने पुलिसवालों को दी यह धमकी
Tue, 21 Jun 2022 09:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 Jun 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Firing On Police
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के श्याम नगर के सी ब्लाक के एक परिवार में बेटे-बहू के साथ अक्सर होने वाला विवाद रविवार को इस हद तक पहुंच गया कि पिता ने सारी हदें पार कर दीं। 55 साल के राजकुमार दुबे ने अपने बेटे और बहू को घर पर ही बंधक बना लिया। बहू के फोन पर पुलिस पहुंची तो उसने घर की छत पर चढ़कर दोनाली बंदूक से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दो घंटे में उसने 40 राउंड फायर झोंक डाले। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार उसे बातचीत कर समझा सके। फिर घर के भीतर से उसे हिरासत में लिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई। पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना में किसी पड़ोसी के गेट पर तो किसी के कमरे की दीवार पर गोली लगी। पड़ोसियों ने किसी तरह दुबककर जान बचाई।
Kanpur Firing On Police
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में श्यामनगर में बेटे बहू को बंधक बनाकर पुलिस पर गोली चलाने वाला आरके दुबे पुलिसवालों को ललकार रहा था। खुद की तुलना विकास दुबे से कर रहा था। डीसीपी ने बताया कि आरके बोला कि मैं विकास दुबे से भी खूंखार हूं। कुछ भी कर सकता हूं। सब मारे जाओगे। वो भी दुबे था मैं भी दुबे हूं।
Kanpur Firing On Police
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने लगाया था हेलमेट
आरके दुबे जिस तरह से फायरिंग कर रहा था, उससे वह शातिर अपराधी लग रहा था। वह सिर पर हेलमेट लगाए था और गले में गमछा डाले हुए था, जिससे मुंह ढक रखा था। मकान की रेलिंग की आड़ लेकर वह फायरिंग कर रहा था ताकि वह सुरक्षित रहे।

हालांकि पुलिस ने पहले ही तय कर लिया था कि बिना गोली चलाए ही हालात काबू करने की जद्दोजहद करेंगे। क्योंकि आशंका थी कि आरके दुबे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बाद में पता भी चला कि उसका पांडुनगर निवासी एक डॉक्टर से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Kanpur Firing On Police
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी दे रही थी कारतूस
आरके दुबे अपनी पत्नी किरन को लेकर छत पर चढ़ा था। किरन उसको लगातार कारतूस दे रही थी। यही नहीं वह भी गालियां देकर पुलिसवालों को ललकार रही थी। पुलिसकर्मियों की पोजीशन बता रही थी, जिस पर वह गोली दाग रहा था। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि केस में उसको भी आरोपी बनाया जाएगा। गवाह व साक्ष्य उसके खिलाफ पर्याप्त हैं।