फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: विकास ने पुराने मकान को बना रखा था बंकर, पुलिस अंदर गई तो रह गई हैरान, मिला ये

Sun, 05 Jul 2020 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jul 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter: Vikas kept the old house a bunker
पुलिस ने घर गिरवाया तो मिला बंकर - फोटो : amar ujala
कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जब पुलिस की टीमों ने शनिवार को विकास के किलेनुमा घर का कोना-कोना छाना तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं। उसने नए मकान से सटे पुराने मकान को बिल्कुल बंकर की तरह बना रखा था।


 
Kanpur encounter: Vikas kept the old house a bunker
विकास का घर तोड़ती जेसीबी - फोटो : amar ujala
आठ-दस फीट की गहराई में कमरे थे। एक कमरे से दूसरे कमरे जुड़े थे। यहां पर खाने पीने की चीजें भी भरी पड़ी थीं। अब पुलिस ने इसे भी ढहा दिया है। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद विकास और उसके साथी इसी बंकरनुमा पुराने घर को अपना ठिकाना बनाते थे।



 
Kanpur encounter: Vikas kept the old house a bunker
पूरे मकान काे कर दिया तहस नहस - फोटो : amar ujala
यह पुराना घर बाउंड्री के अंदर घुसते ही बाएं तरफ है। इस पुराने घर में नौकर के परिवार के रहने के अलावा कबाड़ भरा हुआ है। इससे किसी को शक भी नहीं होता था। मकान की गहराई इतनी थी कि उसकी खिड़की सड़क के बराबर थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter: Vikas kept the old house a bunker
इसी के पीछे मिला था बंकर - फोटो : amar ujala
भीतर से बाहर होने वाली गतिविधियों को आसानी से देखा जा सकता था, हालांकि बाहर वालों को शक नहीं होता था। इसके अलावा उसने नए घर में एक कंट्रोल रूम भी बना रखा था। सीसीटीवी कैमरे यहीं से कनेक्ट थे। एलसीडी पर वह मकान व उसके चारों ओर की गतिविधियां देखता था।

 
विज्ञापन
Kanpur encounter: Vikas kept the old house a bunker
जमीदोज हो गया विकास दुबे का किला - फोटो : amar ujala
बता दें कि पुलिस ने सारा दिन और रात मकान के हर एक हिस्से की गहनता से छानबीन की। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह पुराने मकान में जांच के दौरान लकड़ी के तखत का तखत हटाकर फर्श को ठोका तो खोखलेपन की आवाज महसूस हुई। इसपर पुलिस को फर्श के नीचे तलघर यानी बंकर होने का अहसास हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed