फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

kanpur encounter: विकास ने बताया कैसे प्रभात के साथ मिलकर सीओ के सिर में मारी थीं छह गोलियां, प्रेम ने कुल्हाड़ी से काटे थे पैर

Fri, 10 Jul 2020 03:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Jul 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter: Vikas dueby told how prabhat and pram brutally killed co devendra mishra
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर के दौरान चौबेपुर के बिकरू गांव में सीओ देवेंद्र कुमार मिश्रा को दर्दनाक मौत देने की वजह कुख्यात विकास दुबे ने खुन्नस बताई है। हत्या कर पैर काटने और शव क्षतविक्षत करने में दहशतगर्द विकास के साथ मुठभेड़ में मारे गए प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा व प्रेम प्रकाश पांडेय शामिल थे।  


 
kanpur encounter: Vikas dueby told how prabhat and pram brutally killed co devendra mishra
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाल ा
ये खुलासा मारे जाने से पहले प्रभात ने पुलिस-एसटीएफ की पूछताछ में किया है। बताया कि उसने और विकास ने ही सीओ के सिर में पांच-छह गोलियां मारी थीं। इसके बाद प्रेम प्रकाश, गुड्डन त्रिवेदी ने मिलकर कुल्हाड़ी से उनका पैर काटा था। इतना ही नहीं सभी शवों को जलाने की तैयारी थी पर तभी भागना पड़ा।

 
kanpur encounter: Vikas dueby told how prabhat and pram brutally killed co devendra mishra
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दिनेश कुमार पी के मुताबिक देवेंद्र कुमार की हत्या विकास दुबे के मामा घर में की गई थी। प्रभात ने फरीदाबाद में यह जानकारी दी। उज्जैन में पूछताछ में भी विकास ने यही खुलासा किया है। खुन्नस के चलते विकास ने सबसे दर्दनाक मौत सीओ को ही दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter: Vikas dueby told how prabhat and pram brutally killed co devendra mishra
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
विकास बोला...पीछे पड़े थे सीओ
पूछताछ में विकास ने बताया है कि सीओ बिल्हौर उसके पीछे पड़े थे। पुरानी जांचें खुलवा रहे थे और नए केस भी दर्ज करवा रहे थे। सीओ की ओर से जो भी कार्रवाई की जाती थी, तत्कालीन थानेदार विनय तिवारी इसकी जानकारी उन्हें देता था। इसलिए वो सीओ से खुन्नस रखने लगा था। इसलिए जब दहशतगर्दों ने सीओ को मारा तो क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं।

 
विज्ञापन
kanpur encounter: Vikas dueby told how prabhat and pram brutally killed co devendra mishra
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
शिवराजपुर-बिठूर एसओ को भी मारी थीं गोलियां
एसएसपी के मुताबिक प्रभात और अमर ने ही शिवराजपुर और बिठूर एसओ की पिस्टलें लूट ली थीं। उसके बाद दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इसमेें शिवराजपुर एसओ महेश यादव की मौत हो गई थी। बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह घायल हो गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed