फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire breaks out at Central Bank of India smoke seen billowing from the shutter panic among nearby shops

कानपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में लगी आग, शटर से निकलता दिखा धुआं, आसपास की दुकानों में दहशत, दमकल का इंतजार

Wed, 09 Sep 2026 09:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 09 Sep 2026 09:44 AM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। शटर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद दमकल और बैंक कर्मियों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Kanpur Fire breaks out at Central Bank of India smoke seen billowing from the shutter panic among nearby shops
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में शटर से निकलता दिखा धुआं - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। बैंक का शटर बंद होने के कारण अंदर से धुएं का भारी गुबार निकलने लगा। सुबह-सुबह बैंक से धुआं निकलता देख स्थानीय निवासियों, पास ही स्थित एटीएम के सुरक्षाकर्मियों और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह जब लोग दुकानों और रोजाना के कामों के लिए निकले, तो उन्होंने बैंक के शटर की दरारों से घना धुआं बाहर निकलते देखा। इससे आसपास की दुकानों और आवासीय मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को दी गई है।

विज्ञापन





दमकल का इंतजार
घटना की जानकारी के बाद भी अब तक बैंक कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इसमसे अंदर लगी आग के विकराल होने की आशंका से स्थानीय लोग  चिंतित नजर आए। मोहल्ले वासियों ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है और दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed