{"_id":"5f0d3b9b8ebc3e63c62b7414","slug":"another-brother-of-vikas-dubey-arrested-ak-47-and-insas-rifle-recovered-from-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे का एक और भाई गिरफ्तार, पुलिस से लूटी गई एके-47 और इंसास राइफल घर से हुई बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे का एक और भाई गिरफ्तार, पुलिस से लूटी गई एके-47 और इंसास राइफल घर से हुई बरामद
Wed, 15 Jul 2020 02:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके छह साथियों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद भी यूपी एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। सोमवार देर रात को पुलिस ने विकास के ममेरे भाई शशिकांत उर्फ सोनू को चौबेपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कानपुर पुलिस लाइन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनू ने पुलिस को दो जुलाई की रात को पुलिस से लूटी गई एके-47 और इंसास राइफल भी अपने घर से बरामद कराई है। बिकरू कांड के बाद शशिकांत पर भी पचास हजार का इनाम था।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
सोनू ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना के बाद विकास के कहने पर उसने ही पुलिस से लूटे गए असलहों को छिपाया था। पूछताछ के दौरान सोनू ने यह भी बताया कि वो उस रात विकास के साथ मौजूद था जब पुलिस पर गोलियों की बौछार की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दो जुलाई की रात को विकास के गांव बिकरू दबिश डालने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया।
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
वहीं यूपी एसटीएफ ने विकास के 12 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलट गई। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है।