फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: एनकाउंटर के खौफ से सरेंडर करने की फिराक में कुख्यात विकास दुबे, सामने आए ये संकेत

Sun, 05 Jul 2020 05:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter News: Vikas Dubey want to surrender with fear of encounter
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
कानपुर के बिकरू में दबिश देने गई पुलिस के साथ खून की होली खेलने के बाद फरार विकास दुबे अब एनकाउंटर के डर से कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस की 50 से अधिक टीमों ने रातभर कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, झांसी, उरई, बांदा, जालौन आदि जगहों पर दबिश दी, लेकिन विकास का पता नहीं चल सका।




 
Kanpur Encounter News: Vikas Dubey want to surrender with fear of encounter
विकास दुबे (काले कोट में) - फोटो : amar ujala
पुलिस को मिले इनपुट के अनुसार विकास पुलिस के एनकाउंटर करने के डर से पूर्व में दर्ज किसी मामले में सरेंडर करने की फिराक में है। वह घटना के बाद से अधिवक्ताओं से संपर्क करने में लग हुआ है जबकि, पुलिस उसे सरेंडर करने से पहले ही पकड़ने के लिए चप्पे चप्पे पर निगाह बनाए हुए है।

 
Kanpur Encounter News: Vikas Dubey want to surrender with fear of encounter
सरला दुबे, विकास की मां - फोटो : amar ujala
बता दें गुरुवार की रात बिकरू में पुलिस कर्मियों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। उसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों का रिजेंसी में इलाज चल रहा है। इस दुस्साहिक वारदात में अधिकारियों को विकास के लिये विभागीय मुखबिरी के भी संकेत मिले हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter News: Vikas Dubey want to surrender with fear of encounter
न्यायालय बना छावनी - फोटो : अमर उजाला
आलाधिकारियों के अनुसार विकास जल्द उनके कब्जे में होगा और जांच में मुखबिरी करने वाले का नाम भी जल्द सामने होगा। वहीं इस मामले में आईजी रेंज कानपुर ने चौबेपुर एसओ विनय तिवारी की भूमिका संदिग्ध पाते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। जांच टीमें उन सभी से पूछताछ कर रहीं हैं जिनकी मुठभेड़ से ठीक पहले विकास दुबे से बात हुई थी।


 
विज्ञापन
Kanpur Encounter News: Vikas Dubey want to surrender with fear of encounter
उन्नाव कोर्ट बना छावनी - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात अपराधी विकास दुबे के शनिवार को उन्नाव न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सूचना पर पुलिस पूरे दिन अलर्ट रही। सुबह से ही न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील हो गया। एएसपी उत्तरी, सीओ सिटी सदर कोतवाली पुलिस बल के अलावा स्वाट, सर्विलांस व एलआईयू टीम ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed