{"_id":"5f00d91c84e50a5e5633fd7f","slug":"kanpur-encounter-vikas-dubey-s-mother-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: विकास दुबे की मां बोलीं पहले नेताओं ने अपराध करवाए, अब बन गए जान के दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: विकास दुबे की मां बोलीं पहले नेताओं ने अपराध करवाए, अब बन गए जान के दुश्मन
Sun, 05 Jul 2020 05:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Jul 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
सरला दुबे, विकास की मां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चौबेपुर में हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पुलिस हर उस ठिकाने पर ढूंढ रही है जहां कभी विकास ने कदम रखा है। पुलिस की पचास से अधिक टीमें विकास को ढूंढने के लिए पिछले 60 घंटों से लगातार दबिश दे रही हैं। विकास दुबे की मां ने बताया कैसे वो एक आम इंसान से यूपी का मोस्ट वांटेड अपराधी बन गया।
विकास दुबे और उसकी मां सरला दुबे
- फोटो : amar ujala
विकास अपराधी कैसे बना? इस सवाल पर मां सरला दुबे ने कहा कि नेता-नगरी ने उसे बिगाड़ दिया। उसने बिकरू के साथ ही आसपास के 85 गांव का पूरा इलाका चमका दिया था। बिजली-पानी और सड़क, सब कुछ किया। लेकिन नेताओं ने उसे गलत राह पर डाल दिया। पहले उससे अपराध करवाए, फिर उसकी जान के पीछे पड़ गए। उन्होंने कहा कि विकास ने जो किया, वो तो उसे भुगतना ही पड़ेगा।
एडीजी एलओ और विकास दुबे एवं हमले में शहीद पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
सरला ने बताया कि विकास करीब पांच साल भाजपा में, 15 साल बसपा और पांच साल सपा में रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह इतना ही खराब था तो राजनीतिक पार्टियों और उस वक्त के मुख्यमंत्रियों ने उसे अपने दल में शामिल क्यों किया? अगर नेता-नगरी उससे दूर रहती तो शायद विकास आज शांति से जीवन जी रहा होता। सरला ने बताया कि शुक्रवार को घर पर चूल्हा नहीं जला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे का घर पुलिस ने किया तहस नहस
- फोटो : amar ujala
बहू, बच्चे सब भूखे रहे। शनिवार सुबह उनकी तबियत बिगड़ गई तो पड़ोस के एक जानने वाले के साथ अस्पताल गईं। उन्होंने बताया कि विकास ने कानपुर के शास्त्रीनगर निवासी रुचि से प्रेम विवाह किया था। उसका एक बेटा आकाश रूस में रहकर एमबीबीएस की तैयारी कर रहा है, जबकि दूसरा बेटा शांतनु यहां पीजीआई के एल्डिको स्थित मिलेनियम स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। दीप प्रकाश की पत्नी अंजलि कानपुर में ग्राम प्रधान है। उसका बेटा गुनगुन व राम पीजीआई के एल्डिको स्थित एलपीएस स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विकास दुबे का पिता
- फोटो : अमर उजाला
बोलीं मेरे बेटे को नेता-नगरी ने अपराधी बना दिया। अब यही नेता-नगरी उसकी जान लेने पर तुली है। पर, सरकार को सोचना चाहिए कि गलती विकास ने की है तो उसे सजा दे। हमारा घर क्यों तोड़ डाला। अब हम बुजुर्ग कहां रहेंगे। सरला बेटे की करतूत और सरकार की सख्त कार्रवाई से इतनी परेशान हैं कि उन्होंने अपने मरने तक की बात कह डाली। बोलीं, अब मर ही जाएं तो ठीक है।