फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे जिसने थाने के अंदर दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री का किया था कत्ल, खौफ इतना कि कोई नहीं देने आया गवाही

Fri, 03 Jul 2020 06:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jul 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter: Vikas Dubey prime accused in the murder of BJP leader Santosh Shukla
विकास दुबे (काले कोट में) - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों को दर्दनाक मौत देने वाला हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे प्रदेश का मोस्टवाटेंड है। साल 2001 में विकास ने थाने के अंदर पुलिस वालों के सामने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला का कत्ल किया था। इसके बाद विकास ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। विकास का नाम प्रदेश के शातिर अपराधियों में शुमार है।

 
kanpur encounter: Vikas Dubey prime accused in the murder of BJP leader Santosh Shukla
विकास दुबे (नीली हाफ जैकेट पहने हुए) - फोटो : amar ujala
चौबेपुर के बिकरु गांव निवासी किसान के बेटे विकास ने पिता के अपमान का बदला लेने के लिए नवादा गांव के किसानों को वर्ष 1990 में पीटा था। उस दौरान विकास दुबे के खिलाफ शिवली थाने में पहला मामला दर्ज हुआ था। ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र में पिछड़ों की हनक को कम करने के लिए विकास को राजनीतिक संरक्षण मिलता गया। उस वक्त पूर्व विधायक नेकचंद्र पांडे ने विकास को संरक्षण दिया था। विकास क्षेत्र में दबंगई के साथ मारपीट करता रहा, थाने पहुंचते ही नेताओं के फोन आने शुरू हो जाते थे।


 
kanpur encounter: Vikas Dubey prime accused in the murder of BJP leader Santosh Shukla
पूर्व सांसद राजा राम पाल के साथ विकास दुबे - फोटो : amar ujala
कुछ दिनों बाद विकास का कद इतना बढ़ा हो गया कि पुलिस ने भी उसे सलाम ठोकना शुरु कर दिया। 2001 में कानपुर देहात के शिवली थाने के अंदर घुस कर इंस्पेक्टर रूम में बैठे तत्कालीन श्रम संविदा बोर्ड के चैयरमेन, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता संतोष शुक्ल को गोलियों से भून दिया था। कोई गवाह न मिलने के कारण केस से बरी हो गया। यहां से विकास दुबे का नाम उत्तर प्रदेश के खतरनाक अपराधियों में शामिल हुआ। वर्ष 2004 में केबिल व्यवसायी दिनेश दुबे की हत्या के मामले में भी विकास आरोपी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter: Vikas Dubey prime accused in the murder of BJP leader Santosh Shukla
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे वर्ष 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। वर्ष 2000 में कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या में भी विकास दुबे का नाम आया था। कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र में ही वर्ष 2000 में रामबाबू यादव की हत्या के मामले में विकास दुबे पर जेल के भीतर रहकर साजिश रचने का आरोप है।

 
विज्ञापन
kanpur encounter: Vikas Dubey prime accused in the murder of BJP leader Santosh Shukla
पुलिस अधिकारी के साथ बैठा विकास दुबे (हाफ नीली जैकेट में) - फोटो : amar ujala
एसटीएफ ने कानपुर में वर्ष 2001 में भाजपा के तत्कालीन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की थाने के अंदर सनसनीखेज हत्या करने के आरोपी विकास दुबे को 2017 में लखनऊ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में विकास ने बताया था कि वर्ष 1996 में कानुपर की चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र से हरिकृष्ण श्रीवास्तव व संतोष शुक्ला चुनाव लड़े थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed