{"_id":"5eff0b808d87f33c8b2709c1","slug":"how-eight-policemen-killed-in-encounter-with-criminal-vikas-dubey-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: विकास को कैसे मिली पुलिस के आने की खबर, जेसीबी से रास्ता रोक आठ पुलिस वालों को दी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: विकास को कैसे मिली पुलिस के आने की खबर, जेसीबी से रास्ता रोक आठ पुलिस वालों को दी मौत
Fri, 03 Jul 2020 04:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Jul 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
एडीजी एलओ और विकास दुबे एवं हमले में शहीद पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गए आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पांच अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। आठ पुलिसकर्मियों की शहादत ने उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। बता दें कुछ दिन पूर्व हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ जान से मारने की कोशिश की एक एफआईआर दर्ज हुई।
मौके पर बरामद हुई पिस्टल और राइफल
- फोटो : amar ujala
इसी मामले में पुलिस विकास को पकड़ने के लिए उसके गांव बिकरू जाकर दबिश दी लेकिन घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में एक शख्स ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी मामले में गुरुवार देर रात सीओ देवेंद्र मिश्रा, महेश यादव, एसओ शिवराजपुर पुलिसकर्मियों के साथ विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंचे।
घटना के बाद छावनी बना गांव
- फोटो : amar ujala
विकास को पुलिस के आने की पहले से ही भनक लग गई थी। पुलिस के आने से पहले ही गांव का मुख्य रास्ता जेसीबी लगाकर बाधित कर दिया गया। जैसे ही पुलिस जेसेबी के पास पहुंची बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलने से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजेंसी में भर्ती घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
बदमाशों ने सबसे पहले सीओ देवेंद्र सिंह को घसीट कर उनके सिर में एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग कर छलनी कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जब पुलिस संभली तो देखा कि सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्र, एसओ शिवराजपुर महेश यादव सहित 8 पुलिसकर्मी मौके पर ही शहीद हो गए हैं। वहीं 7 अन्य पुलिसकर्मियों को गोली लगी है।
विज्ञापन
मौके पर एडीजी एलओ
- फोटो : amar ujala
पुलिस टीम पर एके-47 से फायरिंग
मौके से एके47 के खोखे बरामद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारी भी बदमाशों द्वारा सेमी ऑटोमेटिक वेपन के इस्तेमाल की संभावना जता रहे हैं। प्रदेश के डीजीपी हितेशचंद्र अवस्थी ने कहा है कि फॉरेंसिंक जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि फायरिंग में सोफेस्टिकेटड वेपन का इस्तेमाल किया गया।
मौके से एके47 के खोखे बरामद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारी भी बदमाशों द्वारा सेमी ऑटोमेटिक वेपन के इस्तेमाल की संभावना जता रहे हैं। प्रदेश के डीजीपी हितेशचंद्र अवस्थी ने कहा है कि फॉरेंसिंक जांच के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि फायरिंग में सोफेस्टिकेटड वेपन का इस्तेमाल किया गया।