फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: क्या सच में वीभत्स वारदात की साजिशकर्ता है नवविवाहिता, तीन दिन के अंदर होगा खुलासा

Sun, 12 Jul 2020 01:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Jul 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey encounter amar dubey encounter Investigation of role of newlyweds sent to jail IG range Mohit Aggarwal
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बिकरू एनकाउंटर में साजिश के आरोप में जेल भेजी गई नवविवाहिता खुशी (अमर दुबे की पत्नी) की भूमिका की दोबारा जांच शुरू हो गई है। आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने अमर उजाला की खबरों को संज्ञान में लेकर एसएसपी को जांच कराने के निर्देश दिए थे। जांच के बाद उसके जेल से छूटने की उम्मीद है।

kanpur encounter vikas dubey encounter amar dubey encounter Investigation of role of newlyweds sent to jail IG range Mohit Aggarwal
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी को पुलिस ने साजिश रचने में जेल भेजा है। 29 जून को ही उसकी शादी हुई थी और वो 30 जून को बिकरू पहुंची थीं। इसके दो दिन बाद दो जुलाई को बिकरू कांड हो गया। वो दो दिन ही बिकरू में रही फिर भी पुलिस ने उसे साजिश रचने के आरोप में जेल भेज दिया। 
 
kanpur encounter vikas dubey encounter amar dubey encounter Investigation of role of newlyweds sent to jail IG range Mohit Aggarwal
अमर दुबे की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने इस पर सवाल उठाते हुए खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब आईजी का कहना है कि खुशी की भूमिका की समीक्षा की जा रही है। अगर साक्ष्य नहीं मिलेंगे तो 169 की कार्रवाई करवाकर उसे जेल से रिहा कराया जाएगा। तीन दिन के भीतर जांच पूरी हो जाएगी। जांच एसपी पश्चिम को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey encounter amar dubey encounter Investigation of role of newlyweds sent to jail IG range Mohit Aggarwal
amar dubey encounter - फोटो : amar ujala
बिकरू में शहीद हुए पुलिसकर्मियों का बदला लेने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। एक के बाद एक पांच एनकाउंटर किए गए। वहीं, एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की नवविवाहिता पर भी पुलिस की बिना सोचे समझे की गई कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अमर से उनकी बेटी की शादी उन्हें गुमराह करके कराई गई थी।

विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey encounter amar dubey encounter Investigation of role of newlyweds sent to jail IG range Mohit Aggarwal
amar dubey encounter - फोटो : amar ujala
शादी के दो दिन बाद बेटी ससुरालीजनों को अभी ठीक से समझ भी नहीं पाई थी कि पुलिस ने उसे इस दुर्दांत वारदात का साजिशकर्ता बना दिया था। बेकसूर बेटी के खिलाफ हुई कार्रवाई से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पनकी रतनपुर कॉलोनी में रहने वाले खुशी दुबे के पिता श्याम ने बताया कि वह पेंटिंग का काम कर किसी तरह से पांच बच्चों के परिवार का पेट पालते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed