फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter: एसआईटी ने खंगाला विकास दुबे का आपराधिक इतिहास, बिकरू गांव में डेढ़ घंटे रुके अधिकारी

Sun, 12 Jul 2020 08:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Jul 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Encounter: SIT investigates criminal history of vikas dubey
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में हुए एनकाउंटर के मामले की जांच एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम) ने शुरू कर दी है। एसआईटी रविवार को बिकरू गांव पहुंची और ग्रामीणों के बयान लिए। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। उसके बाद शिवली और चौबेपुर थाने में विकास दुबे का आपराधिक इतिहास खंगाला।


 
Kanpur Encounter: SIT investigates criminal history of vikas dubey
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
शहर पुलिस से एनकाउंटर संबंधी एफआईआर और अब तक की कार्रवाई का ब्योरा लिया। रविवार सुबह करीब 11 बजे एसआईटी के मुखिया अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी, एडीजी हरिराम शर्मा और आईजी जे रवींद्र गौड़ बिकरू गांव पहुंचे।

 
Kanpur Encounter: SIT investigates criminal history of vikas dubey
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
सबसे पहले जमींदोज किए गए विकास के घर की छानबीन की। फिर जहां पांच पुलिसकर्मियों के शव जलाने के लिए इकट्ठा किए गए थे, उस जगह का निरीक्षण किया। विकास के मामा का घर, जहां डीएसपी देवेंद्र मिश्र की नृशंस हत्या की गई थी, टीम वहां भी पहुंची। इसके बाद एसआईटी शिवली थाने और आखिर में चौबेपुर थाने गई। यहां से विकास का पूरा रिकार्ड निकाला। केसों से जुड़े तमाम दस्तावेज भी ले गई। दोनों थानों में एक से डेढ़ घंटे तक टीम रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Encounter: SIT investigates criminal history of vikas dubey
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने बताई जुल्म की दास्तान
बिकरू गांव में एसआईटी ने छह और शिवली में पूर्व चेयरमैन लल्लन बाजपेई समेत आठ-दस लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि किस तरह से विकास दुबे उन पर जुल्म करता था। जमीन कब्जा करने से लेकर वसूली और मारता पीटता था। विकास की दहशत से थाना पुलिस खामोश रहती थी।

 
विज्ञापन
Kanpur Encounter: SIT investigates criminal history of vikas dubey
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
बता दें दो जुलाई की रात को बिकरू स्थित विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस कर्मियों पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। जिसके बाद विकास फरार हो गया। पुलिस ने एक एक कर विकास के पांच साथियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed