फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey: विकास दुबे के शूटर की अखिलेश के साथ फोटो वायरल, कई नेताओं के साथ नजर आ चुका है दहशतगर्द

Wed, 08 Jul 2020 05:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Jul 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter news: Photo of Vikas Dubey's shooter with Akhilesh yadav goes viral
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों की मौत के जिम्मेदार कुख्यात विकास दुबे की फोटो सोशल मीडिया पर कई नेताओं के साथ वायरल हो रही है। विकास के एक शूटर की फोटो सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ भी सामने आई है। 


 
kanpur encounter news: Photo of Vikas Dubey's shooter with Akhilesh yadav goes viral
विकास के शूटर गुड्डन त्रिवेदी अखिलेश यादव के साथ - फोटो : amar ujala
विकास दुबे की उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के साथ भी एक फोटो वायरल हो रही है। जो किसी समारोह की नजर आ रही है। वहीं  सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके शिवकुमार बेरिया के साथ भी विकास की फोटो वायरल हुई है। फोटो में बेरिया उसी घर में नजर आ रहे हैं जहां दहशतगर्द विकास ने आठ पुलिस कर्मियों को दर्दनाक मौत दी।

 
kanpur encounter news: Photo of Vikas Dubey's shooter with Akhilesh yadav goes viral
विकास दुबे के घर पर सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया - फोटो : amar ujala
विकास दुबे की पूर्व कांग्रेस सांसद राजाराम पाल के साथ भी एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें राजाराम पाल विकास के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। सपा से पूर्व विधायक रहे सतीश निगम की फोटो भी विकास दुबे के साथ वायरल हो रही है। फोटो में सतीश निगम और विकास दुबे एक दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter news: Photo of Vikas Dubey's shooter with Akhilesh yadav goes viral
उत्तर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के साथ विकास दुबे - फोटो : amar ujala
इससे पहले वायरल वीडियो में विकास दुबे ने भाजपा भगवती सागर और अभिजीत सिंह सांगा से कनेक्शन की बात कही थी जिस पर विधायक ने सफाई दी थी। बीजेपी विधायक भगवती सागर ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया और कहा है कि उन्होंने विकास दुबे की कभी सिफारिश नहीं की और विकास दुबे अपने बचाव में कुछ भी कह सकता है। वहीं सांगा ने भी कहा था वो किसी का नाम ले सकता है।

 
विज्ञापन
kanpur encounter news: Photo of Vikas Dubey's shooter with Akhilesh yadav goes viral
विकास दुबे के साथ कांग्रेस से पूर्व सांसद राजाराम पाल - फोटो : amar ujala
बता दें कि गुरुवार की रात कानपुर के बिकरू स्थित विकास दुबे के घर पर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ बिल्हौर सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने अभीतक की कार्रवाई में विकास के तीन साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया है और दो को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। वहीं विकास का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed