फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: गाड़ी से उतरकर संभल भी न पाए थे पुलिसकर्मी, छतों से होने लगी गोलियों की बौछार, देखें तस्वीरें

Fri, 03 Jul 2020 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Jul 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey kanpur encounter: criminal fired on police team
kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में देर रात कुख्यात बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। एडीजी जय नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में रीजेंसी भर्ती कराया गया है। पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है।


vikas dubey kanpur encounter: criminal fired on police team
आठ पुलिसकर्मी हुए शहीद - फोटो : amar ujala
घटना कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है। आपको बता दें कि गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे बिठूर और चौबेपुर पुलिस ने मिलकर विकास दुबे के गांव बिकरू में उसके घर पर दबिश दी। बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विकास और उसके 8-10 साथियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घर के अंदर और छतों से गोलियां चलाई गईं। 
vikas dubey kanpur encounter: criminal fired on police team
मौके पर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
मौके पर मौजूद एसओ बिठूर के हमराही (सिपाही) विकास बघेल ने रोते हुए बताया कि जैसे ही पुलिस की जीप गांव पहुंची और सभी पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरे वैसे ही दो मंजिला मकान की छत पर हथियारों से लैस 50 लोगों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मी संभल भी नहीं पाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey kanpur encounter: criminal fired on police team
इसी गांव में हुई घटना - फोटो : amar ujala
सबसे पहले गोली शिवराजपुर एसओ महेश यादव को लगी। उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद गोली और बम की बौछार होने लगी।
विज्ञापन
vikas dubey kanpur encounter: criminal fired on police team
घटना के बाद गांव में तैनात आरएएफ - फोटो : amar ujala
दबिश टीम में गए चौबेपुर थाने के सिपाही मोहम्मद अजमल ने बताया जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, वैसे ही फायरिंग शुरू हो गई। पोजीशन लेने का भी मौका नहीं मिला।
गोलीबारी में सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा और एसओ शिवराजपुर महेश यादव शहीद हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed