{"_id":"5f07dbe150196f590227f541","slug":"kanpur-encounter-gangster-vikas-dubey-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Encounter Today: विकास दुबे का अंत, महाकाल जाकर भी न टाल सका काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Encounter Today: विकास दुबे का अंत, महाकाल जाकर भी न टाल सका काल
Fri, 10 Jul 2020 09:04 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर पुलिस हत्याकांड का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन से यूपी ला रही यूपी एसटीएफ टीम की गाड़ियों का काफिला देर रात करीब 3:13 बजे झांसी पहुंचा।
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की तीन गाड़ियों के साथ विकास को सड़क मार्ग से उज्जैन से कानुपर लाया जा रहा था। विकास को पुलिस जिस गाड़ी में ला रही थी उसके आगे पीछे पुलिस की दो अन्य गाड़ियां भी साथ चल रही थीं।
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
तभी सचेंडी थाने के एक किलोमीटर आगे बर्रा थाने के पास हाईवे पर भारी बारिश के बीच गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान विकास हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। गाड़ी पलटने से कई लोग घायल हुए हैं। घटना में घायल पुलिसकर्मियों को हैलट भेजा गया है। एसएसपी और आईजी हैलट पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे भागने की कोशिश कर रहा था। उसने हथियार छीनने की कोशिश की थी।