{"_id":"672095340ed821b5f0043440","slug":"kanpur-ekta-murder-case-gym-trainer-wife-had-affair-with-vimal-husband-says-police-should-give-proof-of-this-2024-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ekta Murder Case: 'एकता का विमल से अफेयर...', इसके सबूत दे पुलिस; पति बोला-मेरी पत्नी को ऐसे कैसे मिलेगी शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ekta Murder Case: 'एकता का विमल से अफेयर...', इसके सबूत दे पुलिस; पति बोला-मेरी पत्नी को ऐसे कैसे मिलेगी शांति
Tue, 29 Oct 2024 02:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:35 PM IST
सार
कानपुर में कारोबारी की पत्नी एकता का पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार को उनके पति राहुल गुप्ता ने कहा कि अगर पुलिस मेरी पत्नी का अफेयर विमल से बता रही है तो इसका साक्ष्य दें। जानें मीडिया से क्या कहा...
विज्ञापन
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कारोबारी की पत्नी एकता गुप्ता की हत्या और कंकाल मिलने के मामले में अब पति ने मीडिया से कहा है कि मेरी मदद कीजिए। दरअसल, पोस्टमॉर्टम के बाद पत्नी एकता का अंतिम संस्कार करने के बाद सोमवार को उनके पति राहुल गुप्ता ने आवास पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस मेरी पत्नी का अफेयर विमल से बता रही है तो इसका साक्ष्य दें। मरने के बाद भी अगर मेरी पत्नी को बदनाम किया जाएगा तो मेरी पत्नी की आत्मा को शांति कैसे मिलेगी।
,ekta gupta murder
- फोटो : amar ujala
वो बोली थी... 25वीं सालगिरह ऐसे ही मनाएंगे
शेयर कारोबारी राहुल ने बताया कि 24 को जिम जाने से एक दिन पहले 23 जून को वह लोग बच्चों के साथ एक रिश्तेदार की 25वीं सालगिरह मनाने गए थे। रुंधे हुए गले से बताया कि वहां से लौटते समय एकता ने कहा था कि हमारी शादी को भी 14 साल हो गए। हम लोग भी 11 साल बाद ऐसे ही शादी की सालगिरह मनाएंगे। अगले दिन वह जिम चली गई और कभी लौटकर नहीं आई।

पति राहुल(दायं) व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
राहुल आरोपी को गुरु मानकर छूता था पांव
राहुल ने बताया कि शुरु में वह भी जिम जाता था और विमल को गुरु मानकर पैर छूता था। आम दिनों में उनका बेटा क्रिकेट और बेटी बास्केट बॉल की प्रैक्टिस को जाती थी, लेकिन पार्टी से देर से लौटने की वजह से उस दिन बच्चे सोकर नहीं उठ पाए और एकता जिम चली गई।
राहुल ने बताया कि शुरु में वह भी जिम जाता था और विमल को गुरु मानकर पैर छूता था। आम दिनों में उनका बेटा क्रिकेट और बेटी बास्केट बॉल की प्रैक्टिस को जाती थी, लेकिन पार्टी से देर से लौटने की वजह से उस दिन बच्चे सोकर नहीं उठ पाए और एकता जिम चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur murder
- फोटो : अमर उजाला
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि कानपुर के सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क से चार महीने पहले अगवा कारोबारी की पत्नी की हत्या कर शव वीआईपी रोड पर डीएम कंपाउंड में बने ऑफिसर्स क्लब में दफना दिया था। महिला को अगवा करने के आरोपी जिम ट्रेनर को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद उसने यह बात स्वीकार की। इस पर पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव की तलाश के लिए खोदाई शुरू कराई। शनिवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे महिला का शव भी बरामद कर लिया गया था।

जिन ट्रेनर के खिलाफ दर्ज कराया था केस
सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी में कारोबारी राहुल गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी एकता गुप्ता (32) इसी साल 24 जून को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिम करने गई थी। इसके बाद से लौटकर नहीं आई। कारोबारी ने कोतवाली थाने में रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा निवासी जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ पत्नी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर ने पत्नी को प्रोटीन शेक के साथ नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद उसे कार से लेकर चला गया था। कार में ही उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने 45 मिनट में हत्या के बाद शव को दफना भी दिया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था।