फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Double Murder: रिश्ते के भांजे ने साथियों संग बुजुर्ग दंपती को मारकर डाली थी डकैती, चार युवक गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2023 07:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Jan 2023 07:53 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Double Murder: Nephew along with his associates killed an elderly couple, four youths arrested
कानपुर में हत्या और लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में ककवन के फत्तेपुर गांव में 13 जनवरी की रात बुजुर्ग दंपती छम्मी लाल (78) और इमरती देवी (75) की हत्या कर 10 लाख की डकैती डालने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात की साजिश रिश्ते के भांजे ने रची थी जो साथी संग फरार है। पुलिस ने घटना में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नर ने एक सप्ताह के भीतर वारदात का खुलासा करने वाली टीमों को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 13 जनवरी की रात घर में घुसे बदमाशों ने बीडीसी राजकुमार केपिता छम्मी लाल और मां इमरती देवी की गला घोटकर हत्या कर दी थी। वहीं उसकी पत्नी सपना और बच्चों को गन प्वाइंट पर रखकर नकदी समेत 10 लाख के जेवरात लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर डकैती की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।

Kanpur Double Murder: Nephew along with his associates killed an elderly couple, four youths arrested
कानपुर में हत्या और लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला

सीपी ने पुलिस की पांच टीमों के साथ ही सर्विलांस, ह्यूमन इंटेलीजेंस व फोरेंसिक टीम को लगाया था। पुलिस वारदात के बाद से बहू सपना को संदिग्ध मान रही थी। इस बीच गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग ने बताया कि वारदात की रात दो बाइक पर सवार छह लोगों को उन्होंने जाते हुए देखा था, जिसके बाद पुलिस ने बाइक और सर्विलासं के जरिये चार आरोपियों को गंग नहर पुल के पास से दबोच लिया।

Kanpur Double Murder: Nephew along with his associates killed an elderly couple, four youths arrested
कानपुर में हत्या और लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों की पहचान औरैया के एरवा कटरा निवासी शटरिंग कारीगर विवेक कुमार यादव, औरैया के सूरजपुर निवासी बीएससी छात्र ईशू उर्फ अखिलेश, नगला वीजा निवासी शिशु यादव उर्फ अभिषेक और अछल्दा निवासी अतुल कुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Double Murder: Nephew along with his associates killed an elderly couple, four youths arrested
कानपुर में हत्या और लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी और जेवरात बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बुजुर्ग दंपती के परिचित हिमांशु के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस वारदात के मुख्य साजिशकर्ता और उसके एक अन्य साथी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Kanpur Double Murder: Nephew along with his associates killed an elderly couple, four youths arrested
कानपुर में हत्या और लूट का मामला - फोटो : अमर उजाला
ये हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, वारदात में प्रयुक्त बाइक, 20 हजार कैश, बच्ची के हाथ के कड़े, करधनी, दो नग चांदी के नारियल और आठ नग सुपारी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि फरार मुख्य साजिशकर्ता के गिरफ्तारी के बाद लूट के अन्य सामान बरामद होंगे।

मुख्य साजिशकर्ता समेत फरार दो आरोपियों पर 50-50 हजार इनाम घोषित किया गया है। वारदात का खुलासा करने वाली टीम को एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।- बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed