कानपुर में ककवन के फत्तेपुर गांव में 13 जनवरी की रात बुजुर्ग दंपती छम्मी लाल (78) और इमरती देवी (75) की हत्या कर डकैती डालने के मामले में पुलिस ने फरार 50 हजार के इनामी एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान औरैया निवासी विपिन के रूप में हुई है।
डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि आरोपी विपिन मुख्य साजिशकर्ता हिमांशु का मित्र है। इसने अपने साथियों औरैया के एरवाकटरा निवासी विवेक कुमार यादव, औरैया के बीएससी छात्र ईशू उर्फ अखिलेश, नगला वीजा निवासी शिशु यादव उर्फ अभिषेक और अछल्दा निवासी अतुल कुमार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
13 जनवरी को बीडीसी राजकुमार के पिता छम्मी लाल और मां इमरती देवी की हत्या कर नकदी समेत 10 लाख के जेवरा लूट ले गए थे। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य साजिशकर्ता हिमांशु और विपिन फरार थे।
2 of 5
कानपुर में हत्या और लूट का मामला
- फोटो : अमर उजाला
मामले में पुलिस कमिश्नर ने फरार आरोपियों के खिलाफ 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसमें विपिन भी पकड़ गया है। अब हिमांशु की तलाश हो रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले में सटिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
3 of 5
कानपुर में हत्या और लूट का मामला
- फोटो : अमर उजाला
चार आरोपियों को भेजा गया जेल
डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए चार आरोपियों विवेक कुमार यादव, ईशू उर्फ अखिलेश, शिशु यादव उर्फ अभिषेक और अतुल कुमार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से चारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पांचवें आरोपी विपिन को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
4 of 5
कानपुर में हत्या और लूट का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बहू को नहीं मिली क्लीनचिट
हिमांशु के परिवार व रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसका मोबाइल बंद है। पुलिस की तीन टीमें लगातार मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में दबिश दे रही हैं। आरोपी के पकड़े जाने के बाद दंपती के बहू की भूमिका है या नहीं इसका पता चलेगा। फिलहाल अभी बहू सपना को क्लीनचिट नहीं दी गई है।
5 of 5
कानपुर में हत्या और लूट का मामला
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फत्तेपुर गांव में गत गुरुवार रात बीडीसी सदस्य राजकुमार के घर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर बुजुर्ग माता-पिता की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे नकदी समेत 10 लाख रुपये कीमत के जेवर लूट लिए थे।