फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीवर टैंक बना कालकूप: बचाव में भी जंग…संकरे रास्ते से निकाले मजदूर, मां बोली- छोटे-छोटे बच्चे…इनका क्या होगा

Sun, 31 Aug 2025 06:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 31 Aug 2025 06:59 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: अकबरपुर कस्बा के कन्हैया नगर में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मकान में सीवर टैंक की शटरिंग खोलने उतरे ठेकेदार व दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। तीनों के बाहर न निकलने पर चौथा मजदूर उतरा, तो वह भी बेहोश हो गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Struggle in rescue too labourers taken out from narrow path mother said what happen to childs
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

कानपुर देहात में निर्माणाधीन मकान में करीब दस फीट गहरे भूमिगत टैंक में रेस्क्यू के लिए संकरा खुला हिस्सा अड़चन बना। सीसी (कंक्रीट) पटान तोड़ने का प्रयास सफल नहीं हुआ तो संकरे रास्ते से ही टैंक के अंदर जाकर बचावकर्मी ने रेस्क्यू शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते की अबकरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह व उनके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।


लीडिंग फायरमैन अंजनी कुमार ब्रीदिंग ऑपरेटस पहनकर टैंक में उतरे। एक-एक कर उन्होंने बेहोश युवकों के रस्सी बांधी। ऊपर मौजूद दमकल की रेस्क्यू टीम ने युवकों को टैंक से बाहर खींचा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि दस फीट गहरे भूमिगत टैंक में करीब ढाई फीट पानी भरा है। एक-एक कर युवक टैंक में उतरे।

Kanpur Dehat Struggle in rescue too labourers taken out from narrow path mother said what happen to childs
मजदूर को बाहर निकालते बचावकर्मी - फोटो : amar ujala

एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा
अंदर ऑक्सीजन न होने की वजह से युवक बेहोश होते गए। दोपहर करीब 2:55 बजे माती फायर स्टेशन पर सूचना मिली। अग्निमशन अधिकारी कपिल फायर कर्मियों के साथ करीब 3:05 बजे मौके पर पहुंच गए। तत्काल फायर रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। टैंक से तीन युवक बेहोशी की हालत में बाहर निकाले गए जबकि एक युवक होश में था। सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

Kanpur Dehat Struggle in rescue too labourers taken out from narrow path mother said what happen to childs
मकान से बाहर निकलता इसरार - फोटो : amar ujala

बदहवाश परिजन शव से लिपट बिलखते रहे, अफसरों ने बंधाया ढांढस
शटरिंग खोलने के दौरान हुए हादसे में तीन युवकों की मौत की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे परिजन का हाल बेहाल रहा। परिजन एक दूसरे के शवों से लिपट कर बिलखते रहे। वहीं, मौजूद अधिकारी पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते रहे। कन्हैयानगर में हुए हादसे में अमन, सर्वेश, मुबीन की मौत की जानकारी मिलते ही एसपी अरविंद मिश्रा, सीएमओ डॉ. एके सिंह व अन्य अधिकारी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Dehat Struggle in rescue too labourers taken out from narrow path mother said what happen to childs
मकान के अंदर जांच करती टीम - फोटो : amar ujala

शवों का पोस्टमार्टम कराया गया
इधर एक-एक कर मृतकों के परिजन भी जा पहंुचे। इमरजेंसी में चीख-पुकार मच गई। वहीं अकबरपुर कस्बा के साथ बिगाही गांव के काफी संख्या में लोग जा पहुंचे। भीड़ बढ़ती देख सुरक्षा के लिहाज से अकबरपुर, रनियां, रूरा, बराैर थाना पुलिस बुला ली गई। पुलिस बाहर परिसर में मौजूद रही। वहीं मेडिकल कॉलेज में भर्ती इसरार से एसपी ने पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने सभी शवों को रात में ही मोर्चरी भेज दिया, जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Struggle in rescue too labourers taken out from narrow path mother said what happen to childs
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

बिलखती रही मां, बोली सर्वेश ही था घर का सहारा
सर्वेश की शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से मौत की जानकारी पर मां रामबेटी, पत्नी गुड्डी, भाई राममिलन, नीरज बिलखते हुए पहुंचे। बेटे सर्वेश का शव को देख मां रामबेटी लिपट कर रोती बिलखती रही। किसी तरह परिजन उसे इमरजेंसी के पास लाकर बैठाया। इसके बाद वह दहाड़े मार-मार कर रोती रही। बिलखते हुए बताया कि पति रावेंद्र का पहले निधन हो चुका है। घर की जिम्मेदारी सर्वेश पर थी, वहीं सहारा था। इधर पति की मौत पर गुड्डी बदहवाश रही। भाई राममिलन ने बताया कि सर्वेश के एक बेटा सूरज व बेटी अंजू है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed