कानपुर के बर्रा सात में मंगलवार दोपहर किराये के कमरे में मृत मिले दंपती का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। दोनों की मौत की वजह फंदा लगने से दम घुटना बताया गया है। वहीं, दिनभर पोस्टमार्टम हाउस में मृतक सौरभ सविता और शालिनी उर्फ रानी के परिजन एक दूसरे को बेटे-बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराकर लड़ते रहे।
पुलिस कर्मियों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की तो वह उनसे भी उलझते दिखे। हालांकि, शाम करीब छह बजे दोनों परिवार के लोग एक ही वाहन से दोनों शवों को लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। मंगलवार शाम बर्रा सात स्थित मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में मृत मिले सौरभ और शालिनी रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे।
2 of 5
Kanpur Murder And Suicide Case
- फोटो : amar ujala
दाेनों प्रेम विवाह कर दिल्ली जाकर रहने लगे थे
इसलिए उनके प्रेम संबंधों को लेकर दोनों परिवारों में मतभेद था। इसे लेकर चार माह पहले भीमसेन चौकी में उनके रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों की पंचायत हुई थी। तब शालिनी सौरभ के साथ ही जिंदगी बिताने की जिद पर अड़ी रही थी। कुछ दिन बाद दाेनों प्रेम विवाह कर दिल्ली जाकर रहने लगे थे।
3 of 5
Kanpur Murder And Suicide Case
- फोटो : amar ujala
इंस्टाग्राम आईडी पर कई रील पुलिस को मिली
पांच दिन पहले वहां से लौटने पर किराये पर कमरा लिया था। मंगलवार को दोनों के शव मिले थे। सोमवार सुबह दोनों परिवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और एक दूसरे को देखकर गाली-गलौज करने लगे, जिन्हें बाद में शांत कराया गया। सौरभ की इंस्टाग्राम आईडी पर कई रील पुलिस को मिली हैं।
4 of 5
Kanpur Murder And Suicide Case
- फोटो : amar ujala
सौरभ ने पोस्ट मे लिखा था माई वाइफ इज एवरीथिंंग
इनमें से एक रील में दोनों नजर आ रहे हैं। इसमें सौरभ ने लिखा है कि माई वाइफ इज एवरीथिंंग। वहीं, एक वीडियो में शालिनी सौरभ को बुलट पर बैठाकर चलाती दिख रही है। सौरभ रील बना रहा है। डीसीपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फंदा लगना बताया गया है।
5 of 5
Kanpur Murder And Suicide Case
- फोटो : amar ujala
पुलिस की कार्यशैली को कोसा
सौरभ का पोस्टमार्टम तो दोपहर करीब 12:30 बजे हो गया था। हालांकि, नवविवाहिता का मामला होने पर एसीपी की अनुमति का पेपर न होने से शालिनी का पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सका। शाम को एसीपी की अनुमति होने के बाद पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान सौरभ का शव भी एक साथ ले जाने के चलते इंतजार किया गया। देरी के चलते पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यशैली को कोसते नजर आए।